फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Doctors said Corona cases on peak in Delhi and no further growth is expected

Corona Update : दिल्ली में पीक पर है कोरोना, अगले सप्ताह से सुधार की उम्मीद, पढ़ें ट्रेंड देख क्या बोले डॉक्टर

Sun, 23 Apr 2023 12:01 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 23 Apr 2023 12:01 AM IST
सार

लोक नायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के मामले पीक पर हैं। शनिवार को दिल्ली में कोरोना के 1515 मामले दर्ज किये गए और संक्रमण 26.46 रिकॉर्ड की गई। 

विज्ञापन
Doctors said Corona cases on peak in Delhi and no further growth is expected
दिल्ली में कोरोना पीक पर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों में जल्द ब्रेक लग सकती है। डॉक्टरों का कहना है कि दिल्ली में कोरोना के मामले पीक पर हैं और अब और ज्यादा बढ़त की उम्मीद नहीं है। संभावना की जा रही है कि अगले सप्ताह से गंभीर मरीजों की संख्या में तेजी से कमी हो सकती हैं। हालांकि संक्रमण दर में ज्यादा सुधार की उम्मीद नहीं हैं, लेकिन मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत कम होगी। दिल्ली में अभी भी संक्रमण दर 26 से 30 फीसदी के बीच बना हुआ है। वहीं मौत के आंकड़े भी लगातार बने हुए हैं जिसमें कुछ कमी देखी गई है। शनिवार को दिल्ली में कोरोना के 1515 मामले दर्ज किये गए और संक्रमण 26.46 रिकॉर्ड की गई। 

विज्ञापन

इस बारे में लोक नायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के मामले पीक पर हैं। हम उम्मीद कर रहे हैं कि कोरोना संक्रमण दर या रोजाना आ रहे मामलों में अब ज्यादा बढ़त नहीं होगी। अस्पताल में भर्ती हो रहे मरीजों की संख्या में भी कमी आने की उम्मीद है। लोकनायक अस्पताल में कुछ दिन पहले तक कोरोना के 21 मरीज भर्ती थे, जो घटकर 17 हो गए हैं। वहीं रोजाना आने वाले मरीजों में भी कमी का रुख है। इस ट्रेंड को देखकर उम्मीद की जा सकती है कि अगले सप्ताह से इसमें गिरावट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में घटे गंभीर मरीज
दिल्ली में कोरोना के गंभीर मरीजों में गिरावट देखी गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के कोरोना एप के अनुसार दिल्ली में कोरोना के गंभीर मरीजों की संख्या घटकर 42 पहुंच गई है। जो 50 तक पहुंच गई थी। एप के अनुसार दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 385 रह गई है। 

विज्ञापन

एप के अनुसार पिछले कुछ दिनों के मुकाबले अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या घट रही है। एप के अनुसार मौजूदा समय में एम्स दिल्ली में सबसे ज्यादा 22 कोरोना के मरीज भर्ती हैं। जबकि लोकनायक में 15, जीटीबी में 18, लेडी हार्डिंग में 12 मरीज भर्ती हैं। वहीं अन्य अस्पतालों में भी मरीज भर्ती हैं।

कोरोना व एच3एन2 में नहीं दिखा मिश्रण
डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि अस्पताल में कोरोना के साथ इन्फ्लूएंजा के मामले भी आ रहे हैं, लेकिन इनमें मिश्रण नहीं देखा गया है। उन्होंने कहा कि एच3एन2 वायरस एक प्रकार का इन्फ्लूएंजा है जो नाक, गले, ऊपरी श्वसन को प्रभावित कर रहा है। इसके मामले में आने वाले दिनों में कमी देखी जा सकती हैं। हालांकि मौसम में बदलाव के बार भी कोरोना में ऐसा कोई बदलाव की उम्मीद नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed