फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   doctors on 12 hours strike in delhi

आज 12 घंटे हड़ताल पर रहेंगे चिकित्सक

Tue, 02 Jan 2018 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 02 Jan 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
doctors on 12 hours strike in delhi

लोकसभा में मंगलवार को पेश हो रहे नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) के नियम 13 के विरोध में आईएमए ने  सुबह 6 से शाम 6 बजे के बीच देश भर में हड़ताल पर रहने का निर्णय किया है। प्राइवेट क्लिनिक, नर्सिंग होम्स और निजी अस्पताल सभी ने इस हड़ताल को समर्थन दिया है।

विज्ञापन


जबकि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडू की राज्य सरकारें भी इस कानून में संशोधन पर सहमति जता चुकी हैं। आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रवि वानखेड़कर ने बताया कि हड़ताल के दौरान डॉक्टर सभी राज्यों के राजभवन और जिले में जिलाधिकारी के ऑफिस जाकर अपना ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन


अगर बिल लोकसभा से पास हो जाता है तो आने वाले दिनों में डॉक्टर इस मामले को जनता के दरबार में ले जाएंगे और देशव्यापी आंदोलन करेंगे। इसके बाद भी बात नहीं बनी तो डॉक्टर कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। नियम 13 के तहत  डॉक्टर के खिलाफ शिकायत करना मरीज के लिए आसान नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल में कई ऐसे नियम हैं, जो मरीज के साथ-साथ भारतीय डॉक्टरों के लिए भी मुसीबत बन गए हैं। देश की चिकित्सा और शिक्षा को लेकर सभी जिम्मेदारियां मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) के पास हैं, लेकिन सरकार अब नेशनल मेडिकल काउंसिल लाकर इन जिम्मेदारियों को उसके हवाले कर देगी। इसके अलावा केवल भारतीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस करने वाले छात्रों को लाइसेंस लेने के लिए टेस्ट देना होगा, जोकि जनहित के लिहाज से गलत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed