फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   doctors facility for pregnent women.

जच्चा-बच्चा वॉर्ड में हर समय मिलेंगे डॉक्टर

Sun, 05 Oct 2014 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 05 Oct 2014 09:25 PM IST
विज्ञापन
doctors facility for pregnent women.

बीके अस्पताल में आने वाली महिलाओं को अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। सिविल सर्जन ने अस्पताल की सभी 13 स्त्री रोग विशेषज्ञों की दिन-रात की ड्यूटी लगा दी है। रविवार को इस बावत उन्होंने एक बैठक कर निर्देश जारी किए।

विज्ञापन


नए निर्देशों के तहत वार्ड में तीनों शिफ्ट सुबह, दोपहर और शाम को एक-एक डॉक्टर मौजूद रहेगी। दूसरी डॉक्टर के वार्ड में आने के बाद ही पहली डॉक्टर रिलीव होगी। बैठक में यह निर्देश जारी किए गए कि अगर कोई डॉक्टर नियमों को नहीं मानता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अभी तक ओपीडी के समय और रात को जच्चा-बच्चा वार्ड में कोई डॉक्टर नहीं होता है। ओपीडी में सुबह से लेकर दोपहर तक अगर किसी महिला मरीज को डॉक्टरी सहायता की जरूरत है तो कॉल की जाती है। जबकि रात के समय नर्स के अलावा कोई डॉक्टर नहीं होता है। सभी सामान्य डिलीवरियां नर्स करवाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन के लिए डॉक्टर को बुला लिया जाता है। अगर कोई मरीज गंभीर है तो उसे रेफर कर दिया जाता है। सिविल सर्जन डॉ. गुलशन अरोड़ा ने बताया कि वार्ड को लेकर काफी शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद बदलाव किए गए हैं। इन बदलावों से मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed