फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   doctor of medanta commits suicide in gurugram

गुरुग्राम में मेदांता के डॉक्टर ने 8वीं मंजिल से कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 02 Sep 2020 03:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम 
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 02 Sep 2020 03:28 AM IST
विज्ञापन
doctor of medanta commits suicide in gurugram
प्रतीकात्मक फोटो

गुरुग्राम सेक्टर-47 स्थित हीवो अपार्टमेंट में रहने वाले मेदांता मेडिसिटी के डॉ. सुजीत कुमार साहा ने मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे 8वीं मंजिल स्थित फ्लैट से कूदकर खुदकुशी कर ली। 

विज्ञापन


उस वक्त साहा फ्लैट में अकेले थे। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुजीत की पत्नी भी डॉक्टर हैं। दोनों का विवाद कोर्ट में विचाराधीन है। देर शाम पत्नी डॉ. लक्ष्मी गुरुग्राम पहुंचीं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


एसीपी सदर अमन यादव ने बताया, मूल रूप से नेपाल निवासी डॉ. साहा (39) मेदांता के लीवर ट्रांसप्लांट विभाग में तीन वर्ष से कार्यरत थे। उनकी पत्नी लक्ष्मी पश्चिम बंगाल में डॉक्टर हैं। छह वर्ष की बेटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दंपती में लंबे समय से चल रहे विवाद के कारण बेटी ननिहाल में रहती है। साहा हीवो अपार्टमेंट की 8वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर-801 में अकेले रहते थे। सदर थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed