फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Doctor demand for time in Mikka Singh defamation case

मीका पर मानहानि का दावा करने वाले डॉक्टर ने मांगी जवाब देने की मोहलत

Tue, 09 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 09 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Doctor demand for time in Mikka Singh defamation case
मीका स‌िंह - फोटो : amar ujala

गायक मीका सिंह पर पर 50 लाख रुपये का मानहानि दावा करने वाले डॉक्टर ने जवाब देने के लिए अदालत से मोहलत मांगी है। अदालत ने मोहलत देते हुए केस की सुनवाई की तारीख 24 अगस्त तय की है। 

विज्ञापन


तीस हजारी अदालत की अतिरिक्त जिला न्यायाधीश राजरानी के समक्ष सोमवार को डॉ. श्रीकांत के वकीलों को जवाब देना था लेकिन उन्होंने जवाब देने के लिए मोहलत मांगी है। 
विज्ञापन


अदालत ने पीड़ित पक्ष को जवाब देने के लिए 24 अगस्त तक की मोहलत दी है। मामले में पीड़ित डॉक्टर का आरोप है कि मीका ने एक कार्यक्रम के दौरान उसे सैकड़ों लोगों के सामने थप्पड़ मारा जिससे उसकी मानहानि हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मीका ने लगाया था केस के बहाने पैसे ऐंठने का आरोप

Doctor demand for time in Mikka Singh defamation case
कोर्ट - फोटो : file photo

मीका ने डॉक्टर के आरोपों का जवाब इसी वर्ष 17 मई को कोर्ट में पेश किया था। मीका ने डॉक्टर के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह मुकदमा उन्हें प्रताड़ित करने और पैसा ऐंठने के लिए किया गया है। 

डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल के नेत्र चिकित्सक डॉ. श्रीकांत की शिकायत पर मीका को समन जारी कर तलब किया गया था। श्रीकांत का कहना है कि कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली नेत्र चिकित्सक समिति ने किया था, जहां मीका ने थप्पड़ मारा।

गायक मीका ने अपने बयान में कहा कि मुकदमे के तथ्य मीडिया रिपोर्ट पर आधारित हैं और मीडिया में आई बातों को उससे नहीं जोड़ा जा सकता। मीका ने डॉक्टर पर झूठे आरोप लगाने की बात से भी इंकार किया। एक महिला से छेड़छाड़ व टिप्पणी करने के मामले में डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed