फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Doctor commits suicide by jumping from building in Delhi

Delhi: डॉक्टर ने बिल्डिंग से छलांग लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में खुद को ठहराया मौत का जिम्मेदार

Mon, 09 Oct 2023 05:18 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 09 Oct 2023 05:18 PM IST
सार

दिल्ली में एक डॉक्टर ने अपनी बिल्डिंग से छलांग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। आगे की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Doctor commits suicide by jumping from building in Delhi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में सोमवार तड़के जीबी पंत अस्पताल के एक डॉक्टर ने अपार्टमेंट से कूदकर अपनी जान दे दी। लोगों ने उनका शव पड़ा देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई। मृतक की शिनाख्त सैबल मुखोपाध्याय (56) के रूप में हुई है। वह जीबी पंत अस्पताल में डॉक्टर थे। पुलिस को उनके पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में डॉ. मुकुल ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। शुरुआती जांच के बाद आशंका व्यक्त की जा रही है कि वह बीमारियों की वजह से परेशान थे। पुलिस उनके परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


डॉ. मुखोपाध्याय अपने परिवार के साथ ए-1, पहली मंजिल, शेखर अपार्टमेंट, मयूर विहार फेस-1 में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी के अलावा 15 साल के दो जुड़वां बेटे हैं। डॉ. मुखोपाध्याय जीबी पंत अस्पताल में डॉक्टर थे। इनकी पत्नी भी कस्तूरबा गांधी अस्पताल में सीएमओ (चीफ मेडिकल ऑफिसर) हैं। पुलिस उपायुक्त अमरुथा गुगुलोथ ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 6.00 बजे उनकी टीम को सूचना मिली कि शेखर अपार्टमेंट में एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई। छानबीन के बाद पता चला कि शव अपार्टमेंट में ही रहने वाले डॉ. मुकुल का था। शव भी उनके फ्लैट के नीचे पड़ा था।
विज्ञापन


छानबीन की गई तो डॉ. मुखोपाध्याय के फ्लैट से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हो गया। उसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया था। पत्नी ने पूछताछ के दौरान बताया कि पिछले तीन दिनों से डॉक्टर छुट्टी पर चल रहे थे। उनको त्वचा रोग के अलावा कुछ और बीमारियां थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसकी वजह से शायद वह तनाव में थे। पुलिस परिवार से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से भी पड़ताल कर रही है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed