{"_id":"4201c066eed9388dfdc9715ce35607f2","slug":"doctor-alleged-of-teasing-patient-in-a-hospital-in-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर पर बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, मचा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर पर बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, मचा बवाल
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 31 May 2015 12:00 PM IST
विज्ञापन
नरेला के सत्यवादी राजा हरीशचंद्र अस्पताल के पीडियाट्रिक विभाग में कार्यरत जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर पर इलाज के लिए आयी आठ वर्षीय बच्ची ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बच्ची के बयान पर पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, सहयोगी पर आरोप लगने के चलते डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी। हालांकि देर शाम पुलिस व अस्पताल प्रबंधन के समझाने पर वे काम पर लौट आए।
विज्ञापन
एक फैक्टरी में कार्यरत मजदूर की बेटी के पेट में दर्द की शिकायत पर परिजन उसे ओपीडी लेकर पहुंचे। ओपीडी से बच्ची को पीडियाट्रिक विभाग में जांच के लिए भेज दिया गया। आरोप है कि जांच के बाद घर पहुंचने पर बच्ची ने छेड़छाड़ की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल प्रशासन के पास पहुंचे। हालांकि प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई न होने पर उन्होंने हंगामा कर दिया। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंची गई।
मामले की खबर जैसे ही डॉक्टरों के पास पहुंची, उन्होंने हड़ताल का एलान करते हुए कामकाज बंद कर दिया। डाक्टरों का कहना है कि जांच के दौरान परिजन भी साथ में होते हैं, ऐसे में छेड़छाड़ कैसे संभव है।
शनिवार देर शाम प्रबंधन द्वारा उचित जांच का आश्वासन मिलने के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म कर दी।