फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Do not be surprised,God stopped the path of development of Delhi

चौंकिए मत भगवान ने रोक लिया 3000 करोड़ का प्रोजेक्ट

Mon, 09 Mar 2015 12:32 PM IST
Updated Mon, 09 Mar 2015 12:32 PM IST
विज्ञापन
Do not be surprised,God stopped the path of development of Delhi

क्या आप सोच सकते हैं कि दिल्ली के विकास कार्य को कोई सरकारी लापरवाही नहीं बल्कि भगवान भी रोक सकते हैं। अगर नहीं तो ये खबर आपको हैरान कर सकती है।

विज्ञापन


दिल्ली में पिछले काफी समय से 25 किलोमीटर लंबे सिग्नल फ्री कॉरीडोर बनाने का काम अटका पड़ा है। इस कॉरीडोर का काम अटकने के पीछे प्राशासनिक लापरवाही वजह नहीं है बल्कि भगवान के बीच में आने से इसका काम रुक गया है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि दिल्ली के विकासपुरी इलाके से वजीराबाद तक सिग्गन फ्री कॉरीडोर बनाने की योजना बनाई गई थी। उस वक्त तकनीकी समस्याओं को ध्यान में रखा गया था, लेकिन ये कभी नहीं सोचा गया कि इस कॉरीडोर को बनाने में भगवान ही रोड़ा बनकर खड़े हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साभार: सभी फोटो, मेल टुडे

अब तक हो चुका है 100 करोड़ का नुकसान

Do not be surprised,God stopped the path of development of Delhi

25 किलोमीटर का ये प्रोजेक्ट दिल्ली के लिए बेहद महत्वकांक्षी कार्ययोजना है। वहीं उत्तर पूर्वी दिल्ली पश्चिमी दिल्ली को जोड़ने वाले इस लिंक रोड में 10 धार्मिक पूजन केन्द्र अहम रोड़ा बने हुए हैं।

इस कॉरीडोर के बनने में हो रही देरी की वजह से पीडब्ल्यू डी डिपार्टमेन्ट को रोजाना 50 लाख रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। इन धार्मिक इमारतों में एक मंदिर, चर्च और गुरुद्वारे की इमारत जनकपुरी जिले के नजदीक है
जहां निर्माण कार्य शुरू भी हो चुका है।

विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ये कार्य पिछले 6 महीने से रूका हुआ है जिसका मतलब लगभग 100 करोड़ रुपयों का नुकसान भगवान के बीच में आने से हुआ है।

ध्वस्त किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ

Do not be surprised,God stopped the path of development of Delhi

एक चर्च और आर्य समाज मंदिर कांगरा समाज के नजदीक विकासपुरी और मंगोलपुरी की सर्विस लेन पर अतिक्रमण में आ रही है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मंदिर के एक हिस्से को काम करने की वजह से ध्वस्त कर चुके हैं, लेकिन आर्य समाज के लोगों ने उसे दोबारा बना दिया है।

इसी तरह से कैरिजवे के दूसरी तरफ बना गुरुद्वारा भी मुश्किलें पैदा कर रहा है। ये इस प्रोजेक्ट का पहला फ्लाइओवर है जो कि विकासपुरी को मीरा बाग से जोड़ता है।

इसी तरह से दूसरी ओर मधुबन चौक से मकरबा चौक तक दो मंदिरों की वजह से काम रुका हुआ है। इंजीनियर्स की मानें तो इसके अलावा पांच मंदिर और हैं जो प्रोजेक्ट के बीच रोड़ा बने हुए हैं।

अधर में लटका है काम

Do not be surprised,God stopped the path of development of Delhi

चार टुकड़ों और छह फ्लाइओवर्स को लेकर बनाया जाने वाला ये प्रोजेक्ट फिलहाल अधर में लटका हुआ है। वैसे आधा काम मई 2015 तक पूरा करना था, लेकिन इस 2015 आखिर तक बढ़ा दिया गया है।

अगर स्थिति में यदि बदलाव नहीं होता है तो इसे और आगे बढ़ाना पड़ सकता है। अलग-अलग चार हिस्सों में पहला विकासपुरी से मीरा बाग, दूसरा हिस्सा मंगोलपुरी से मधुबन चौक, तीसरा मधुबन चौक से मकरबा चौक और फिर यहां से वजीरराबाद तक बंटा हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक सरकारों के आने-जाने से भी इस काम में देरी हुई है क्योंकि धार्मिक संस्थानों के अवैध कब्जे को वो भी हटवाना नहीं चाहती।

ये पूरा प्रोजेक्ट 3000 करोड़ रुपए का है और अगर ये बन जाता है तो नोएडा से ये वेस्ट दिल्ली और आउटर दिल्ली को जोड़ेगा। फिलहाल पीडब्ल्यूडी इस मामले को सुलझाने के लिए दिल्ली सरकार की धार्मिक समिति के पास ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed