फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DMSRC started bike taxi service

Delhi Sarathi 2.0: डीएमसआरसी ने शुरू की बाइक टैक्सी सेवा, 10 रुपये में कर सकेंगे यात्रा; यहां से करें बुक

Mon, 11 Nov 2024 09:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 11 Nov 2024 09:35 PM IST
सार

दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को अब अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशान नहीं होना। डीएमआरसी  ने बाइक टैक्सी शुरू की है। बाइक टैक्सी सेवा मौजूदा समय में 12 मेट्रो स्टेशन में उपलब्ध है। 

विज्ञापन
DMSRC started bike taxi service
बाइक टैक्सी की शुरुआत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को अब अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशान नहीं होना। यात्री अब दिल्ली मेट्रो के आधिकारिक मोबाइल एप डीएमआरसी मोमेंटम (दिल्ली सारथी 2.0) से अपनी बाइक-टैक्सी बुक कर सकते हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने यह फैसला यात्रियों की सुविधा को बढ़ाने के लिए लिया है। इसके तहत यात्री दो प्रकार की बाइक टैक्सी का लाभ उठा सकते हैं। शेराइड्स महिलाओं के लिए, महिलाओं द्वारा और राइडर (आरवाईडीआर) सभी यात्रियों के लिए समर्पित है।

विज्ञापन


फर्स्ट एंड लास्ट माइल कनेक्टिविटी इंडिया के साथ साझेदारी में डीएमआरसी की ओर से यह सेवा शुरू की गई है। बाइक टैक्सी सेवा मौजूदा समय में 12 मेट्रो स्टेशन में उपलब्ध है। इनमें द्वारका सेक्टर-21, द्वारका सेक्टर-10, द्वारका सेक्टर-14, द्वारका मोड़, जनकपुरी पश्चिम, उत्तम नगर पूर्व, राजौरी गार्डन, सुभाष नगर, कीर्ति नगर, करोल बाग, मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम और पालम शामिल हैं। 
विज्ञापन


इन स्टेशनों से लगभग तीन से पांच किलोमीटर के दायरे में सुबह आठ बजे से रात नौ बजे के बीच कुल 50 शेराइड्स और 150 आरवाईडीआर संचालित होंगे। इसके बाद एक महीने में 100 से अधिक स्टेशनों को इस सुविधा को बढ़ाया जाएगा। इस दौरान बाकी बचे स्टेशनों को अगले तीन महीनों बाइक टैक्सी सेवा से जोड़ा जाएगा। इससे डीएमआरसी के सभी 250 मेट्रो स्टेशनों पर अंतिम मील कनेक्टिविटी को और मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 रुपये से शुरु होगी बाइक टैक्सी यात्रा
यात्रियों के लिए डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार ने औपचारिक रूप से इस सेवा को लॉन्च किया है। यह सेवा महिला मेट्रो यात्रियों की जरूरतों और प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए डिजाइन की गई एक कस्टम-टेलीफाइड पहल है। इसकी यात्रा पहले दो किलोमीटर के लिए 10 रुपये से प्रति किलोमीटर और उसके बाद आठ रुपये प्रति किलोमीटर किराया लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed