फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DMRC's new flight: DMIL to showcase capabilities in Berlin.

Delhi NCR News: डीएमआरसी की नई उड़ान, बर्लिन में डीएमआईएल दिखाएगी क्षमता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
इनोट्रांस-2026 : मेट्रो संचालन, रखरखाव, परामर्श और परियोजना प्रबंधन में विशेषज्ञता का करेगी प्रदर्शन
विज्ञापन

वैश्विक मंच पर पहली बार उतरेगी, तीन माह में पांच अंतरराष्ट्रीय निविदाओं में लगाई बोली
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल लिमिटेड (डीएमआईएल) वैश्विक स्तर पर अपने कारोबार के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। कंपनी बर्लिन में आयोजित होने वाले इनोट्रांस-2026 में पहली बार अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करेगी। दुनिया के सबसे बड़े रेल परिवहन व्यापार मेलों में शामिल इनोट्रांस का आयोजन हर दो वर्ष में जर्मनी के बर्लिन में होता है।
डीएमआईएल इस आयोजन में संचालन एवं रखरखाव (ओएंडएम), परामर्श, परियोजना प्रबंधन और सलाहकार सेवाओं से जुड़ी अपनी विशेषज्ञता प्रदर्शित करेगी। इसके साथ ही कंपनी विभिन्न देशों के परिवहन प्राधिकरणों, बुनियादी ढांचा कंपनियों, तकनीकी प्रदाताओं, ऑपरेटरों और अन्य मोबिलिटी क्षेत्र के हितधारकों के साथ साझेदारी और कारोबारी संभावनाएं तलाशेगी।
विज्ञापन

डीएमआईएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय जमुआर ने कहा कि इनोट्रांस-2026 डीएमआरसी और डीएमआईएल की विशेषज्ञता को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उनके अनुसार दुनिया के शहर एकीकृत, फ्लेक्सिबल और भविष्य के अनुरूप परिवहन समाधान तलाश रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनोट्रांस-2026 में डीएमआईएल हॉल 7.2सी, स्टैंड 240 पर मौजूद रहेगी। यहां कंपनी सरकारी एजेंसियों, बुनियादी ढांचा भागीदारों, निवेशकों, डेवलपरों और अन्य हितधारकों के सामने अपनी विशेषज्ञता रखेगी। इस वर्ष मेले में रेल परिवहन को बदलने वाली तकनीकों-स्वायत्त सार्वजनिक परिवहन, साइबर सुरक्षा, रोबोटिक्स, 3डी प्रिंटिंग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर विशेष जोर रहेगा।
----

तीन माह में पांच अंतरराष्ट्रीय बोलियां
डीएमआईएल ने पिछले तीन महीनों में पांच अंतरराष्ट्रीय निविदाओं में बोली का प्रस्ताव दिया है। कंपनी पश्चिम एशिया और यूरोप के चुनिंदा बाजारों में अवसर तलाश रही है। आने वाले समय में उत्तरी अमेरिका में भी संभावनाओं का आकलन किया जाएगा। अफ्रीकी देशों में स्थानीय कंपनियों के साथ साझेदारी और केंद्र सरकार के सहयोग के माध्यम से संभावनाओं पर भी नजर है।

---
416 किमी से अधिक नेटवर्क के अनुभव का लाभ
दिल्ली मेट्रो वर्तमान में 416 किलोमीटर से अधिक नेटवर्क और 300 से ज्यादा स्टेशनों का संचालन करती है तथा प्रतिदिन करीब 65 लाख यात्री बोर्डिंग संभालती है। डीएमआईएल इसी व्यापक अनुभव का इस्तेमाल देश और विदेश की परिवहन परियोजनाओं में करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed