फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DMRC to start E Scooter service from metro stations

दिल्ली: अब मेट्रो स्टेशन के बाहर किराए पर मिलेंगे ई-स्कूटर, आप भी उठा सकते हैं फायदा

Thu, 10 Oct 2019 04:27 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Thu, 10 Oct 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
DMRC to start E Scooter service from metro stations
मेट्रो स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर की सुविधा - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली के लाखों यात्रियों को प्रतिदिन सफर की सुविधा उपलब्ध करवाने वाले दिल्ली मेट्रो ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए लोगों को एक बेहतरीन तोहफा दिया है। डीएमआरसी ने दिल्ली के चार मेट्रो स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर की सुविधा शुरू की है। 

विज्ञापन


नई सुविधा के तहत दिल्ली मेट्रो के सबसे ज्यादा आवाजाही वाले चार स्टेशनों के बाहर यात्री किराए पर मिलने वाले ई-स्कूटर की सुविधा का लाभ उठा पाएंगे। स्टेशनों के बाहर मिलने वाले इन स्कूटरों को आम नागरिक भी किराए पर ले सकते हैं। विश्वविद्यालय, मंडी हाउस, द्वारका सेक्टर-9 और नेहरू एन्केलव पर यात्रियों के लिए इस सुुविधा की शुरूआत कर दी गई है।
विज्ञापन

 


डीएमआरसी ने इस नई योजना के बारे में ट्वीट कर के जानकारी दी कि दिल्ली में इन चार मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही सर्वाधिक है, इसलिए यहीं से दिल्ली मेट्रो ने इस सुविधा को शुरू करने का एलान किया है।

बताया जा रहा है कि 10 से अधिक ई-स्कूटर्स के साथ डीएमआरसी ने इस सुविधा की शुरुआत की है। इससे पहले डीएमआरसी ने यात्रियों के मेट्रो से आगे की यात्रा को ध्यान में रखते हुए  साइकिल की सुविधा की भी शुरूआत की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed