फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DM's order no cost, opening up school

डीएम के आदेश की कोई कीमत नहीं, खुल रहे स्कूल

Thu, 21 Jan 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 21 Jan 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
DM's order no cost, opening up school

ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने आठवीं तक के बच्चों की दो दिन की छुट्टी के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद शहर के कई स्कूल खुले रहे। बच्चे ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। स्कूल प्रबंधक इसके पीछे जिला प्रशासन द्वारा जारी सर्कुलर देरी से पहुंचने का कारण बता रहे हैं।

विज्ञापन


सेक्टर-11, सेक्टर- 27, सेक्टर-44 के कई स्कूल खुले रहे। मॉर्डन स्कूल के प्रिंसिपल एसके जैन ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जारी सर्कुलर समय पर न मिलने से छुट्टी नहीं की जा सकी। बृहस्पतिवार के दिन छोटे बच्चों की छुट्टी रहेगी। विश्वभारती पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल रश्मी काकरू ने बताया कि 5वीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टी थी।
विज्ञापन


इससे बड़े बच्चों की क्लास लगी थी। हालांकि, बृहस्पतिवार की छुट्टी की सूचना स्कूलों ने अभिभावकों को दे दी गई है। इधर, ग्रेनो, दादरी और दनकौर समेत कस्बों में भी बड़ी संख्या में स्कूल खुले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ स्कूलों ने निर्देश का पालन करते हुए छुट्टी कर दी, लेकिन रायन, ग्रेटर वैली, रामईश, कौशल्या, कैंब्रिज, दादरी के जैन विद्या सदन, जीएम एजूकेशन स्कूल, सनराइज एकेडमी समेत कई स्कूल खुले रहे। रायन स्कूल की प्राचार्या सुधा सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से उन्हें सूचना नहीं मिल पाई थी।


अब स्कूल की छुट्टी कर दी गई है। ग्रेटर वैली स्कूल की प्राचार्या पूनम चौबे ने बताया कि सूचना समय से न मिलने से उनका स्कूल खुला रहा। अब निर्देश के बाद बृहस्पतिवार और शुक्रवार की छुट्टी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed