फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dm meeting with Nigerian national and local bodies in greater noida

डीएम ने अफ्रीकी नागरिकों और स्थानीय संगठनों के साथ की बैठक

Wed, 29 Mar 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 29 Mar 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
dm meeting with Nigerian national and local bodies in greater noida
परी चौक पर नाइजीरियन से मारपीट की घटना के बाद दोबारा सौहार्द कायम करने के लिए जिलाधिकारी एनपी सिंह ने मंगलवार को विभिन्न आवासीय व सामाजिक संगठनों के साथ बैठक की। कलेक्ट्रेट के सभागार में हुई इस बैठक में एसोसिएशन ऑफ अफ्रीकन स्टूडेंट ऑफ इंडिया के सदस्य भी शामिल हुए।
विज्ञापन


डीएम ने विदेशी नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सोमवार की घटना देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। नाइजीरिया या अन्य देशों के जो युवक यहां अध्ययनरत हैं, वे सभी हमारे मेहमान हैं। भारत और अफ्रीकी देशों के बहुत पुराने संबंध है और हमें इस महत्व को समझना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा सभी देशों की संस्कृति एवं पहनावा और भाषा अलग अलग होती है। एक-दूसरे को समझने की जरूरत है। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो, इसके लिए समाज को आगे आना होगा। एक-दूसरे के संस्कृति एवं भाषा का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में जहां भी नाइजीरिया के लोग रह रहे हैं, उनके साथ स्थानीय गण्यमान्य लोगों को उनके साथ सामजस्य स्थापित कर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाए जिससे हम एवं वे लोग एक दूसरे की संस्कृति, भाषा, वेशभूषा एवं कानून को जान सकें।

सौहार्द का वातावरण तैयार होगा

dm meeting with Nigerian national and local bodies in greater noida
इसके आपस में एक सौहार्द का वातावरण तैयार होगा और देश की संस्कृति का सम्मान भी बना रहेगा। उन्होंने कहा कि लोग किसी अफवाह पर विश्वास न करें। यदि उन्हें कहीं पर किसी व्यक्ति के गलत कार्य की सूचना मिले तो उसकी सूचना प्रशासन को दें, ताकि उनके प्रतिनिधियों से मिलकर अग्रिम कार्रवाई की जा सकें।

जिलाधिकारी ने सभी शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों का कहा कि अगर उनके यहां विदेशी नागरिक पढ़ रहे हैं तो उन्हें  यहां की संस्कृति, कानून एवं सामाजिक व्यवस्था से अवगत कराने के लिए ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित करें।

इसके आपसी सद्भाव बढे़गा। बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुजाता सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुमार विनीत, उपजिलाधिकारी सदर राजेश कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अंजनी कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed