{"_id":"5c4cffe2bdec2253970c3b65","slug":"dm-k-mahesh-selected-as-best-district-election-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के महेश चुने गए दिल्ली के सर्वश्रेष्ठ जिला निर्वाचन अधिकारी, किए गए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के महेश चुने गए दिल्ली के सर्वश्रेष्ठ जिला निर्वाचन अधिकारी, किए गए सम्मानित
Sun, 27 Jan 2019 06:18 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 27 Jan 2019 06:18 AM IST
विज्ञापन
डीएम के महेश
- फोटो : ANI
ईस्ट दिल्ली और शाहदरा के डीएम के महेश को राजधानी में सर्वश्रेष्ठ जिला निर्वाचन अधिकारी के तौर पर सम्मानित किया गया है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर उन्हें श्यामलाल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉक्टर रणवीर सिंह ने दिया यह सम्मान दिया।
विज्ञापन
दिल्ली चुनाव आयोग द्वारा आयोजित कार्यक्रम ईवीएम मशीन पर मतदाता कैसे करे इस्तेमाल में लोगों को इस पूरी प्रक्रिया के बारे में जागरुक कराया गया। इसके अलावा लोगों को बताया गया कि वीवी पैड मशीन के जरिए आप अपने मत की पहचान कैसे करें।
विज्ञापन
आयोजन में एक टीवी चैनल से बात करते हुए के महेश ने बताया कि यह आयोजन लोकतंत्र में वोटिंग पर्सेंट को और बढ़ाने में मददगार साबित होगा। उन्होंने मतदान की अहम भूमिका के बारे में कहा कि मतदाता जब मतदान करेगा तभी लोकतंत्र में उसकी भूमिका अदा हो पाएगी। साथ ही उन्होंने इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने अपील की है कि हर परिवार अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मत के बारे में जागरुक करे ताकि लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके।
विज्ञापन