फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Diwali will glow in real estate, loans and will also benefit in the circle rates

दिवाली पर आएगी रियल एस्टेट में रौनक, लोन और सर्कल रेट में भी होगा फायदा

Thu, 13 Oct 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 13 Oct 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Diwali will glow in real estate, loans and will also benefit in the circle rates
रियल एस्टेट रेग्युलरटी अथॉरिटी बिल को राज्य सभा में पास - फोटो : Reuters

मंदी की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के रियल एस्टेट में इस दिवाली रौनक आने की उम्मीद है। रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में 0.25 फीसदी कटौती होने बैंकों के होम लोन सस्ता हो गया है। 

विज्ञापन


जिसकी वजह से खरीददारी अधिक होगी। वहीं दूसरी ओर रियल एस्टेट डेवलेपरों ने ग्राहकों को रिझाने के लिए ऑफरों की झड़ी लगा दी है। ऐसे में घर खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को इस समय डबल फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


दरअसल, हाल ही में रेपो रेट में कटौती रियल एस्टेट सेक्टर के लिए दिवाली का बहुत बड़ा तोहफा है। इस कदम के बाद बैंक भी होम लोन पर ब्याज कम हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा एनसीआर के गुडग़ांव और फरीदाबाद में सर्कल रेट में 15 फीसदी तक कटौती हुई है। जिससे ग्राहकों को प्रोत्साहन मिल रहा है। वर्षों से मंदी की चपेट में रियल एस्टेट कारोबार में दोबारा जान लौटने की संभावना है। 

 नेशनल रियल एस्टेट डेवलमपेंट काउंसिल (नरेडको) को इस बार दिल्ली-एनसीआर में एक हजार करोड़ से अधिक का प्रापर्टी बिकने का अनुमान है। 

कंफेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (क्रेडाई) के पदाधिकारियों को उम्मीद है कि इस दिवाली पिछले वर्ष के मुताबिक अधिक कारोबार होगा। 

मंदी के बादल छंटेंगे। गुडग़ांव-द्वारका एक्सप्रेस-वे, सोहना रोड और हुडा के कई सेक्टरों में तैयार प्रोजेक्ट के साथ ऑफरों के जरिये लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

नरेडको के चेयरमैन व ट्यूलिप इंफ्राटेक के सीएमडी प्रवीण जैन का कहना है कि मौजूदा समय में प्रॉपर्टी की कीमत करीब 20 फीसदी कम है। 

गुडग़ांव में 05 हजार और एनसीआर में 25 हजार से अधिक घर बनकर तैयार है। यह ग्राहकों के लिए पहली प्राथमिकता है। यहां पजेशन तुरंत मिल जाएगा। अब मार्केट में कैश फ्लो हो रहा है। जिससे रियल एस्टेट सेक्टर को फायदा होगा।


घर खरीदने का है सही समय
क्रेडाई के एनसीआर अध्यक्ष मनोज गौर का कहना है कि रेडी-टू-मूव घरों की संख्या बहुत अधिक है, ऐसे में पजेशन के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। बहुत अधिक अनसोल्ड इनवेंट्री होने की वजह से ग्राहकों के पास बहुत अधिक विकल्प मौजूद हैं। रियल एस्टेट डेवलेपरों पर दबाव होने की वजह से ग्राहकों के पास मोलभाव की क्षमता बहुत ज्यादा है।

ये ऑफर दिए जा रहे हैं
-एलान ग्रुप के निदेशक रविश कपूर बताते है कि ग्राहकों के लिए विदेश घूमने का मौका दिया जा रहा है। इसके अलावा आईफोन-7, सोने के सिक्के दिए जा रहे हैं।
-ट्यूलिप के सीएमडी प्रवीण जैन का कहना है कि हर बुकिंग पर 10 फीसदी का छूट दिया जा रहा है। अन्य कई तरह के उपहार है। 
-एम3एम के प्रवक्ता का कहना है कि पहली बार निवेशकों को घाटा से उभारने के लिए सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान लेकर आया है। यह ऑफर दिवाली तक है
-केवी डेवलपर्स के प्रवक्ता का कहना है कि घर के साथ कार ऑफर दिया जा रहा है। 31 अक्तूबर तक बुकिंग पर निश्चित उपहार है।

कई बिल्डर दे रहे हैं यह ऑफर
-रजिस्ट्री चार्ज नहीं
-सर्विस टैक्स नहीं
-हर बुकिंग पर 21 गिफ्ट मिलना तय
-हर बुकिंग पर मेगा लकी ड्रॉ में भाग लेने का मौका
-फ्री मोडुलर किचन
-लोन प्रोसेसिंग फीस नहीं
-2 साल तक फ्री मेंटेनेंस
-फ्री क्लब मेम्बरशिप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed