फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   diwali brought pollution level 23 times higher in delhi

दिवाली पर जहरीली हुई दिल्ली, 23 गुना बढ़ा प्रदूषण

Thu, 12 Nov 2015 02:28 PM IST
Updated Thu, 12 Nov 2015 02:28 PM IST
विज्ञापन
diwali brought pollution level 23 times higher in delhi

दिल्ली पर दिवाली का असर आपके त्योहार की सारी खुशी एक झटके में फुर्र कर देगा। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण विभाग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक दिवाली की रात दिल्ली में प्रदूषण सामान्य की अपेक्षा 23 गुना बढ़ गया।

विज्ञापन


बुधवार रात 11 बजे आनंद विहार में प्रदूषण का स्तर 2308 माइक्रो ग्राम पर क्यूबिक मीटर (एमपीसीएम) था जो प्रदूषण के सामान्य स्तर (100 एमपीसीएम) से 23 गुना ज्यादा था।
विज्ञापन


वहीं पूर्वी दिल्ली में पीएम 10 का स्तर क्रिटिकल लेवल पार कर गया और 619 एमपीसीएम पर पहुंच गया। आरके पुरम में दिवाली की रात 1 बजे के करीब पीएम 10 का स्तर 1333 एमपीसीएम तक पहुंच गया जबकि, रात 9.30 के करीब पीएम2.5 का स्तर 985 एमपीसीएम को पार कर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, दिल्ली में प्रदूषण का स्तर पिछले तीन दिनों में मानक से दो गुना से ज्यादा चला गया था। केंद्रीय भूविज्ञान मंत्रालय का भी मानना है कि दिवाली पर प्रदूषण खतरनाक स्तर तक जा सकता है।

प्रदूषण ने तोड़ा पिछला रिकॉर्ड

diwali brought pollution level 23 times higher in delhi

विशेषज्ञों की मानें तो अगर मंत्रालय की आशंका सही हुई तो पीएम 2.5 पिछले तीन सालों में सबसे ज्यादा होगा। दूसरी तरफ पीएम 2.5 का सामान्य स्तर 60 एमपीसीएम होता है।

बता दें कि हाल ही में नवंबर महीने में 1, 7 और 8 तारीख को प्रदूषण का स्तर दो गुना ज्यादा था। इसकी वजह से पंजाब में पुआल जलाने व दिल्ली के गिरते तापमान को बताई जा रही है।

वहीं, हवा की धीमी रफ्तार से प्रदूषकों को फैलाव बड़े इलाके में नहीं हो सका। इससे दिल्ली में अचानक प्रदूषण का स्तर बढ़ गया था। दिवाली पर मौसमी दशाओं के न बदलने से ही आशंका है कि पटाखों से एक बार फिर प्रदूषकों की मात्रा तेजी से बढ़ेगी।

दिल्ली में आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 11 से 12 नवंबर से न्यूनतम तापमान कम होने का अनुमान है। वहीं, हवा की रफ्तार भी धीमी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed