फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   district administration will provide compensation to farmers at home

किसानों को जमीन का मुआवजा देने घर तक जाएगा प्रशासन

Tue, 29 Aug 2017 07:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 29 Aug 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
district administration will provide compensation to farmers at home
demo pic - फोटो : the week

 जिला के जिन गांवों में इस वर्ष के शुरू में मेट्रो रेल ट्रैक, राष्ट्रीय राजमार्ग की ग्रीन बेल्ट, सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण आदि विकास कार्यों के लिए जमीन का अधिग्रहण किया गया था। उन्हें 1 से 7 सितंबर तक मुआवजा राशि वितरित की जाएगी। मुआवजा वितरण के समय वहां पर गांव के नंबरदार और पटवारी को भी उपस्थित रहने के आदेश दिए गए हैं। बता दें कि इस वर्ष जनवरी माह में हरियाणा राज्य ओद्यौगिक अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) द्वारा विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए लगभग 246 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया था। 

विज्ञापन


एक सितंबर को जिला प्रशासन की टीम गांव फाजिलवास और गांव बिनौला, 02 सितंबर को गांव बिलासपुर तथा गांव राठीवास, 04 सितंबर को गांव सिद्धरावली तथा 5 सितंबर को गांव नरसिंहपुर व गांव मोहम्मदपुर झाड़सा में मुआवजा राशि का वितरण किया जाएगा। इन गांवों में राजकीय विद्यालय को मुआवजा वितरण के लिए स्थान निर्धारित किया गया है। 06 सितंबर को गांव नाहरपुर कासन के वृद्धाश्रम तथा गांव नखरौला के ग्राम सचिवालय में 07 सितंबर को मानेसर तहसील कार्यालय में मुआवजा राशि का वितरण होगा। 
विज्ञापन


इसके अलावा, जो भूमि मालिक किसी कारणवश अपने गांव में मुआवजा राशि प्राप्त नहीं कर पाते हैं, वे गुरुग्राम में लघुसचिवालय के दूसरे तल पर स्थित जिला राजस्व अधिकारी के कार्यालय से भी मुआवजा राशि प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

    
उपायुक्त विनय प्रताप ने बताया कि जिन किसानों अथवा कंपनियों की जमीन का अधिग्रहण किया गया है, उन्हें दी जाने वाली मुआवजा राशि सीधी उनके बैंक खाते में जाएगी। उन्हें केवल मुआवजा वितरण करने आने वाली टीम को दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करके देने हैं। ऐसा करते समय किसानों को अपना बैंक का खाता नंबर, बैंक का नाम, दो फोटो, आधार अथवा वोटर कार्ड की कॉपी साथ लेकर आनी होगी। 

    
विनय प्रताप ने बताया कि अधिगृहित की गई भूमि में किसानों व ग्रामीणों की जमीन कम है और ज्यादात्तर जमीन कंपनियों की है। किसानों को मुआवजा राशि उनके गांव में जाकर दी जा रही है और कंपनियों को नोटिस भेजा जा रहा है कि वे जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय से मुआवजा राशि प्राप्त कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed