Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dispute over Sidhu Moosewala's song 'Phantom Ferrari' referred to mediation; process to begin on the 23rd

Delhi NCR News: सिद्धू मूसेवाला के फैंटम फेरारी गाने पर विवाद मध्यस्थता को भेजा, 23 से शुरू होगी प्रक्रिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के गाने फैंटम फेरारी को मरणोपरांत रिलीज करने के अधिकारों को लेकर चल रहे विवाद को दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थता (मेडिएशन) के लिए भेज दिया है। मूसेवाला के माता-पिता ने गाने की रिलीज का विरोध करते हुए आरोप लगाया है कि इसे जारी करने से पहले उनकी अनुमति नहीं ली गई। न्यायमूर्ति मनोज जैन ने म्यूजिक लेबल कंपनी और मूसेवाला के माता-पिता की ओर से पेश दलीलें सुनने के बाद मामले को मध्यस्थता के लिए भेज दिया। सागा म्यूजिक ने इस मामले में मुकदमा दायर कर दावा किया है कि वर्ष 2020 में मूसेवाला के साथ कॉपीराइट असाइनमेंट समझौता हुआ था। इसके तहत फैंटम फेरारी गाने से जुड़े अधिकार म्यूजिक लेबल को हस्तांतरित कर दिए गए थे। सागा म्यूजिक ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक टीजर अपलोड कर घोषणा की थी कि पूरा गाना 13 नवंबर, 2026 को रिलीज किया जाएगा। हालांकि, दिवंगत गायक के पिता ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए टीजर हटाने और गाने की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि गाना मूसेवाला के माता-पिता की अनुमति के बिना रिलीज किया जा रहा है। इसके बाद सागा म्यूजिक ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया और अदालत से मूसेवाला के माता-पिता को गाने की रिलीज में बाधा डालने से रोकने का निर्देश देने की मांग की। म्यूजिक लेबल ने हर्जाने की मांग भी की है। कंपनी का दावा है कि मूसेवाला के माता-पिता की आपत्तियों के बाद गाने का टीजर उसके यूट्यूब चैनल से हटा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed