फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dispute in two sides due to rivalry in Dadri, cases registered against 19 people, investigation started

दादरी के नई बस्ती गांव में रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद, 19 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, जांच शुरू 

Tue, 06 Oct 2020 09:09 PM IST
Mohit Mudgal संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 06 Oct 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Dispute in two sides due to rivalry in Dadri, cases registered against 19 people, investigation started
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

 नई बस्ती गांव में पुरानी रंजिश की वजह से सोमवार को दो पक्षों में फायरिंग और लाठी-डंडे चलने के मामले में 19 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हंगामे में दोनों पक्ष के 6 लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, प्रॉपर्टी विवाद में रविंद्र पक्ष और विक्रांत भाटी पक्ष में रंजिश चल रही है। विक्रांत का नई बस्ती के गेट जीटी रोड पर ढाबा है। सोमवार को करीब 11:30 बजे रविंद्र ने ढाबे के सामने कार रोकी। उस वक्त ढाबे का नौकर पानी छिड़क रहा था। छींटे गिरने पर रविंद्र ने नौकर को डांट दिया। इस पर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले।
विज्ञापन


आरोप है कि एक पक्ष ने लाइसेंसी हथियार से फायरिंग की। एक गोली रविंद्र के कंधे से छूकर निकल गई।  एसीपी नितिन कुमार सिंह ने बताया कि एक पक्ष से 10 और दूसरे पक्ष के 9 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट की गई है। जांच की जा रही है। फायरिंग होने की पुष्टि होने पर शस्त्र के लाइसेंस की निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed