दिल्ली में दो समुदाय भिड़े, भारी संख्या में फोर्स तैनात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की संगम विहार इलाके में देर रात दो समुदाय आपस में भिड़ गए।
इस दौरान एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों पर इतना पथराव किया कि भारी फोर्स तैनात करने बाद भी स्थिति काबू में नहीं आई।
खबर मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात तो कर दिया गया है। लेकिन इलाके में हालात बेहद बिगड़ चुके हैं। ऐसे में तनाव बना हुआ है।
गली नंबर 17 में हुई हिंसा
शनिवार देर रात संगम विहार की गली नंबर 17 के रतिया मार्ग में एक समुदाय के दर्जन भर से अधिक लोगों ने दूसरे समुदाय पर पत्थरबाजी कर दी।
इससे इलाके में तनाव फैल गया है। सूचना मिलते ही क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स बुला लिया गया है।
पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है। फिलहाल मामला शांत है, लेकिन तनाव कायम है।