फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dispute between patient attendants and security guards of lbs hospital

दिल्ली: एलबीएस अस्पताल में तीमारदार और सुरक्षाकर्मी भिड़े, मरीज को बिना नंबर के दिखाने पर हुआ हंगामा

Mon, 16 Sep 2019 05:48 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 16 Sep 2019 05:48 AM IST
विज्ञापन
dispute between patient attendants and security guards of lbs hospital
LBS Hospital - फोटो : फाइल फोटो
कल्याणपुरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में मरीजों के तीमारदार और अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों के बीच मारपीट हो गई। बीच-बचाव करने का प्रयास करने पर तीमारदारों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी हाथापाई कर दी। बाद में सुरक्षा कर्मियों ने आरोपियों को अस्पताल से बाहर कर दिया। अस्पताल प्रशासन की ओर से कल्याणपुरी थाने में मामले की शिकायत दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी योगेंद्र कुमार और उसके भाई मानवीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, योगेंद्र कुमार परिवार के साथ ईस्ट विनोद नगर इलाके में रहते हैं। 12 सितंबर को वह अपनी गर्भवती पत्नी को दिखाने के लिए एलबीएस अस्पताल गए थे। वहां ओपीडी के बाहर मरीजों की लाइन लगी हुई थी। इस बीच किसी मरीज को बिना नंबर के दिखाने पर योगेंद्र महिला सुरक्षाकर्मी जूही से भिड़ गए।
विज्ञापन


यह देखकर सुरक्षाकर्मी रविंद्र और कल्याणपुरी थाने का हवलदार ओमवीर भी पहुंच गए। कहासुनी के बाद योगेंद्र ने फोन कर अन्य लोगों को बुला लिया। आरोप है कि योगेंद्र ने डंडा छीनकर पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मियों को पीटना शुरू कर दिया। शोर-शराबा होने पर बाकी सुरक्षा गार्ड भी वहां पहुंच गए। आरोपियों को अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छानबीन के बाद पुलिस ने इस संबंध में शनिवार को मामला दर्ज कर लिया। बाद में योगेंद्र व मानवीत को गिरफ्तार कर लिया। योगेंद्र के परिवार ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया। योगेंद्र ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने अस्पताल प्रशासन की शिकायत पर मामला दर्ज किया है, उनकी कोई सुनवाई नही की गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की छानबीन कराने की बात कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed