{"_id":"65929abed7de8758ac02a449","slug":"dismissed-constable-commits-suicide-by-hanging-himself-in-hapur-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से रहता था अलग: बर्खास्त सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस बोली- शराब का था आदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से रहता था अलग: बर्खास्त सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस बोली- शराब का था आदी
Mon, 01 Jan 2024 04:31 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 01 Jan 2024 04:31 PM IST
सार
हापुड़ जिले में एक बर्खास्त सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि वह शराब का आदि था और अपनी पत्नी से अलग रहता था। अकेले रहने से वह तनाव में भी रहता था। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के उदयपुर गांव में उत्तर प्रदेश पुलिस के बर्खास्त सिपाही अरुण सिंधू (३5) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि अरुण सिंधू अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे। शराब पीने का आदी होने के कारण परिवार के लोग भी उससे वास्ता नहीं रखते थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, उदयपुर गांव निवासी अरुण सिंधू (35) पुत्र ईश्वर सिंधू गांव में ही अपने मकान में मां मंजू और चाचा सुधीर के साथ रहता था। उसके पिता की काफी समय पहले ही मौत हो चुकी है। सोमवार सुबह परिजनों को उसका शव घर में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। अरुण की वर्ष 2011 में यूपी पुलिस में आरक्षी के पद पर नौकरी लगी थी। सहारनपुर में तैनाती के दौरान उसने आरक्षी रूबी से शादी कर ली, लेकिन शादी के बाद से ही पति-पत्नी में विवाद रहने लगा। उसके दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि शराब पीने का आदी होने के कारण दोनों अलग रह रहे थे और तलाक का मुकदमा भी चल रहा है। ड्यूटी पर शराब पीने के कारण ही वह नौकरी से बर्खास्त चल रहा था। नौकरी से बर्खास्त होने के बाद वह घर पर ही रहता था। अकेला रहने के कारण मानसिक तनाव में रहता था। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच करने के साथ परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन