फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Disha Patani's house firing: The shooters were not told they would fire at the actress's house

दिशा पाटनी के घर फायरिंग : शूटरों को नहीं बताया था अभिनेत्री के घर करनी है फायरिंग, बस कहा गया- लाखों मिलेंगे

Sun, 21 Sep 2025 06:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 21 Sep 2025 06:31 AM IST
सार

पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए दोनों नाबालिग फायरिंग मामले के मास्टरमाइंड अरुण के संपर्क में थे। 

विज्ञापन
Disha Patani's house firing: The shooters were not told they would fire at the actress's house
अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने यूपी के बरेली में फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामले में जिन दो नाबालिगों को पकड़ा है उन्हें यह नहीं बताया गया था कि अभिनेत्री के घर पर फायरिंग करनी है।  उन्हें सिर्फ यह बताया था कि ठीक-ठाक पैसे मिल जाएंगे। सिर्फ फायरिंग ही करनी है। यह भी कहा था कि नाबालिग होने के कारण पकड़े जाने पर पुलिस उनका कुछ नहीं कर पाएगी।  पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए दोनों नाबालिग फायरिंग मामले के मास्टरमाइंड अरुण के संपर्क में थे। 

विज्ञापन


अरुण बड़ौत, बागपत यूपी का रहने वाला था। पकड़े गए दोनों नाबालिग भी बड़ौत, बागपत के रहने वाले हैं। अरुण इन दोनों को पहले से जानता था। गैंगस्टर रोहित गोदारा के कहने पर अरुण ने ही इन दोनों से संपर्क किया। 
विज्ञापन

अरुण ने ही इन्हें फायरिंग करने के लिए कहा था। अरुण इन्हें लालच दिया था कि फायरिेंग करने के ही दोनों को चार-चार, पांच-पांच लाख रुपये मिल जाएंगे। स्पेशल सेल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद कुशवाह ने दोनों के पकड़े जाने की पुष्टि की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि देश-विदेश में बैठे गैंगस्टर ज्यादातर नाबालिग को टारगेट कर रहे हैं। इसकी वजह बताई जा रही है कि नाबालिग होने पर सजा नहीं मिलती न ही जेल जाना पड़ता है। 
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पकड़े गए दोनों नाबालिगोंं के खिलाफ पहले से कोई मामला दर्ज नहीं है। इस कारण दोनों ठीक से फायर नहीं कर पाए थे। फायरिंग के बाद जब कोई हंगामा नहीं हुआ तो मुठभेड़ में मारे गए अरुण व रविंद्र ने अगले दिन फिल्म अभिनेत्री के घर फायरिंग की थी। तब से पुलिस को तलाश थी।

तीन बार रेकी की थी
अधिकारियों ने बताया कि दोनों नाबालिगों ने बताया कि फायरिंग से पहले अभिनेत्री के घर की दो से तीन दिन रेकी की थी। फायरिंग के लिए इन दोनों ने अपनी मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया था। 

रविंद्र ने हरियाणा पुलिस पर फायरिंग की थी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार रविंद्र ने हरियाणा के फतेहाबाद में बदमाश रवि जासी को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की वर्ष 2024 के आखिर में कोशिश की थी। इस दौरान हरियाणा पुलिस के जवानों ने भी फायरिंग की थी। इस शूटआउट में रवि जासी व एक अन्य नाबालिग बदमाश मारा गया था। रविंद्र अब अरुण के साथ फिल्म अभिनेत्री के घर पर फायरिंग मामले में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। उस पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं।

दिल्ली पहुंची बरेली पुलिस ने आरोपियों के लिए बयान 
अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग के मामले में बरेली पुलिस ने दिल्ली में दस्तक दी है। मुकदमे के विवेचक गौरव अत्री ने वहां दोनों नाबालिग आरोपियों के बयान दर्ज किए हैं। सदर कोतवाल अमित पांडेय ने बताया कि विवेचक को पता लगा है कि दिल्ली पुलिस की प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपी नाबालिग निकले हैं। दिल्ली पुलिस की कार्रवाई व वहां के किशोर न्याय बोर्ड से अभिरक्षा संबंधित रिकाॅर्ड की प्रति लेकर विवेचक लौट रहे हैं।


बरेली सीजेएम कोर्ट में दोनों आरोपियों के बी वारंट की अर्जी लगाई जाएगी। इसकी स्वीकृति पर उन्हें बरेली कोर्ट में लाया जाएगा। फिर उनकी पुलिस अभिरक्षा रिमांड के लिए आवेदन किया जाएगा। रिमांड के दौरान उनसे घटनाक्रम के बारे में पूछताछ की जाएगी। साथ ही, घटना में इस्तेमाल स्पलेंडर बाइक की बरामदगी भी की जाएगी। 11 व 12 सितंबर की रात अभिनेत्री दिशा पाटनी के आवास पर गोल्डी बरार व रोहित गोदारा गैंग के शूटरों ने फायरिंग की थी।

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed