फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Discussion on sealing today in Delhi Assembly

दिल्ली विधानसभा में आज होगी सीलिंग पर चर्चा, बहस के लिए चुना गया नियम 280

Thu, 03 Jan 2019 04:31 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 03 Jan 2019 04:31 AM IST
विज्ञापन
Discussion on sealing today in Delhi Assembly
delhi assembly - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली विधानसभा की शीत कालीन सत्र में बृहस्पतिवार को सीलिंग के मसले पर चर्चा होगी। अल्पकालिक चर्चा की शुरुआत विधायक रितुराज गोविंद, नितिन त्यागी व सौरभ भारद्वाज हिस्सा लेंगे। जबकि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आईआईआईटी की सीएजी रिपोर्ट सदन के पटल पर रखेंगे। जबकि मंत्री सत्येंद्र जैन दिल्ली जलबोर्ड सेप्टेज प्रबंधन नियमन से जुड़ी अधिसूचना सदन में प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा नियम 280 के तहत भी चर्चा होगी। गौरतलब है कि विधानसभा अध्यक्ष ने 21 दिसंबर को विधान सभा का सत्र दो जनवरी तक के लिये स्थगित कर दिया था। ऐसे में तीन जनवरी को इसकी बैठक होनी है।            

विज्ञापन


आप ने 12 विंग के पदाधिकारियों का किया एलान
आप ने दिल्ली में अपनी 12 विंग के जिला अध्यक्षों और लोकसभा अध्यक्षों के नामों का बुधवार को एलान किया। इसमें यूथ विंग, सीनियर सिटीजन विंग, पूर्वांचल विंग, माइनॉरिटी विंग, एससी/एसटी विंग, उत्तराखंड विंग, रेहड़ी पटरी विंग, जेजे सेल, ऑटो विंग, ई रिक्शा विंग, साउथ इंडियन विंग व किराएदार विंग शामिल हैं। इस मौके पर गोपाल राय ने कहा कि फरवरी तक इन सभी संगठनों के विधानसभा स्तर के अधिकारियों के नामों की भी घोषणा होगी। साथ ही अपील की कि सभी पदाधिकारी एकजुट होकर इस तरह कोशिश करें कि लोक सभा की सातों सीटों पर आप के उम्मीदवार जीते।            
विज्ञापन

                
ट्रांसजेंडर के प्रतिनिधिमंडल से मिले केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को ट्रांसजेंडर समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि आम आदमी पार्टी व दिल्ली सरकार लोक सभा में लंबित ट्रांसजेंडर परसन (प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स) बिल पर उनकी चिंताओं को व्यक्त करेगी। आप मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी रहेगी।                  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed