फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   discoms says running out of money, east and central delhi cuts power

बिजली खरीद के लिए पैसे नहीं, दिल्ली में अब कटेगी बिजली!

Fri, 31 Jan 2014 01:00 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 31 Jan 2014 01:00 PM IST
विज्ञापन
discoms says running out of money, east and central delhi cuts power

बिजली उत्पादन कंपनी एनटीपीसी और एनएचपीसी फरवरी के पहले सप्ताह से डिस्कॉम्स को 500 मेगावाट बिजली की आपूर्ति रोक सकती है। इसकी मार बिजली वितरण करने वाली कंपनी यमुना पावर लिमिटेड के इलाके में रहने वाले उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ सकती है।

विज्ञापन


यमुना पावर लिमिटेड का कहना है कि उसके पास बिजली खरीदने के लिए पैसे नहीं है। इससे फरवरी के पहले सप्ताह से राजधानी में जबरदस्त बिजली संकट कायम होने की संभावना है।
विज्ञापन


अगर आपूर्ति में कटौती हुई तो पूर्वी और मध्य दिल्ली के करीब 50 हजार घरों में रोजाना 8 से 10 घंटे तक अंधेरा कायम रह सकता है। दरअसल यमुना पावर लिमिटेड को पांच फरवरी तक एनटीपीसी और एनएचपीसी को 96 करोड़ का भुगतान करना है। लेकिन यमुना पावर लिमिटेड का कहना है कि कंपनी की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है और अब वह उत्पादन कंपनी को बिजली खरीद की कीमत देने में सक्षम नहीं है। कंपनी का दावा है की उसकी आर्थिक स्थिति देखकर बैंक, कर्ज देने के लिए भी तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के विशेष ऊर्जा सचिव अंकुर गर्ग ने कहा कि बिजली कंपनी की ओर से पत्र मिला हैै। उन्होंने बताया कि एनटीपीसी को पत्र लिखा गया है कि बिजली खरीद की रकम अदायगी के लिए डिस्कॉम्स को 30 दिन की जगह 90 दिन का समय दिया जाए। इस बाबत पावर फाइनेंस कमीशन (पीएफसी) को पत्र लिखकर कंपनी को कर्ज देने के लिए कहा गया है।

कंपनी ने इन्हें लिखा पत्र
बिजली वितरण कंपनी यमुना पावर लिमिटेड की ओर से इस संबंध में दिल्ली के उपराज्यपाल, केंद्रीय ऊर्जा और वित्त मंत्रालय, दिल्ली के मुख्य सचिव, डीईआरसी के चेयरमैन, एनटीपीसी, एनएचपीसी, डीवीसी  व एसजेवीएनएल को पत्र लिखकर जरूरी कार्रवाई करने और बिजली कटौती से बचाने का आग्रह किया है।


सरकार पर दबाव बनाने की हो सकती है कोशिश
माना जा रहा है कि सीएम अरविंद केजरीवाल की सख्ती से परेशान बिजली कंपनी इस तरह के पत्र से सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश के तहत भी लिख सकती हैं।

बिजली उत्पादन कंपनी एनटीपीसी से फिलहाल डिस्कॉम्स को किसी भी तरह का नोटिस बिजली कटौती के संबंध में नहीं दिया गया है, बावजूद डिस्कॉम्स यह कह रह रही हैं कि हो सकता है अगले माह से एनटीपीसी 500 मेगावाट बिजली देनी बंद कर दे। जबकि पूर्व में एनटीपीसी के नोटिस देने के बाद भी डिस्कॉम्स हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed