फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Discoms makes save himself to CAG audit

CAG आडिट से बचने को डिस्कॉम्स ने खेला एक और दांव

Thu, 02 Jan 2014 09:37 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Jan 2014 09:37 AM IST
विज्ञापन
Discoms makes save himself to CAG audit

अदालत की आड़ लेने के साथ ही सीएजी आडिट से बचने को बिजली वितरण कंपनियों ने एक और दांव चला है।

विज्ञापन


उनका कहना है कि जिन कंपनियों से बिजली खरीद कर उपभोक्ताओं को दे रही हैं, वे सभी सरकारी कंपनी हैं और उनकी सीएजी आडिट होती है।

जिसके चलते डिस्कॉम्स की 85 फीसदी आय-व्यय की जानकारी प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से सीएजी की जानकारी में होता है।

डिस्कॉम्स का कहना है कि एक जुलाई 2002 में बिजली का निजीकरण होने के बाद सरकार और बिजली कंपनी की हिस्सेदारी 49:51 फीसदी की थी।

कंपनी एक्ट-1956 के सेक्शन 617 के तहत डिस्कॉम्स का सीएजी ऑडिट नहीं किया जा सकता है। वैसे भी उनके लेखा-जोखा की पड़ताल सरकार की एजेंसियां ही करती हैं।

दिल्ली के मुख्य सचिव, वित्त सचिव, ऊर्जा सचिव और दिल्ली सरकार की ओर से नामित सदस्यों द्वारा जांची जाती है। सभी जगह से मंजूर होने के बाद ही लेखा-जोखा को दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (डीईआरसी) को भेजा जाता है।



इसके अलावा सभी दस्तावेज, आय-व्यय की रिपोर्ट डीईआरसी और डिस्कॉम्स की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहती है। डीईआरसी इन सभी मुद्दों पर जन-सुनवाई भी करती है।

आयोग की जन-सुनवाई में बिजली उपभोक्ता भी शमिल होते हैं। डिस्कॉम्स का कहना है कि लगभग 100 प्रतिशत बिजली सरकारी बिजली उत्पादन कंपनियों से ही खरीदी जाती है, जिनका सीएजी ऑडिट होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed