फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Disclosure: A lot of fraud is happening in Delhi

खुलासा : दिल्ली में खूब हो रहा है फर्जीवाड़ा, गिरोह के बदमाश दो लाख लोगों के बना चुके हैं जाली कागजात

Wed, 25 Dec 2024 03:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 25 Dec 2024 03:23 AM IST
सार

आरोपी पैन कार्ड मात्र 10 रुपये में बना देते थे। इसके अलावा 10 से 20 रुपये में हर जरूरी कागजात बनाते थे। खास बात है कि जनता प्रिंट नाम से वेबसाइट बनाने वाला आरोपी सोनू कुमार मात्र 12वीं पास है और उसने यू-ट्यूब देखकर वेबसाइट बनाई थी।

विज्ञापन
Disclosure: A lot of fraud is happening in Delhi
demo pic - फोटो : amar ujala

विस्तार

अवैध रुप से रह रहे बांग्लादेशियों की जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह के बदमाश अब तक दो लाख से ज्यादा लोगों के फर्जी कागजात बना चुके हैं। इनमें हजारों बांग्लादेशियों के भारत में रहने के लिए फर्जी कागजात बनाए गए हैं। आरोपी पैन कार्ड मात्र 10 रुपये में बना देते थे। इसके अलावा 10 से 20 रुपये में हर जरूरी कागजात बनाते थे। 

विज्ञापन


खास बात है कि जनता प्रिंट नाम से वेबसाइट बनाने वाला आरोपी सोनू कुमार मात्र 12वीं पास है और उसने यू-ट्यूब देखकर वेबसाइट बनाई थी। इससे पहले दो पोर्टल बनाए थे, जो वर्ष 2022 में बंद हो गए थे। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि सोनू साइट चलाने वाले दीपक मिश्रा उर्फ रजत का जीजा है। स्नातक डिग्री होल्डर दीपक इस साइट को चला रहा था। 
विज्ञापन


हेल्पलाइन नंबर भी जब्त
उपायुक्त चौहान ने बताया कि आरोपियों ने साइट की एक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर भी चला रखा था। जो कोई कागजात बनाता था उसे पहले साइट पर एकाउंट बनाना होता था।  साइट पर क्यूआर कोड डाला हुआ था जिसे स्कैन कर लोग पैसे भेजते थे। नंबर को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ने इस खबर को सबसे पहले प्रकाशित किया था
अमर उजाला ने दिसंबर में ही इस खबर को सबसे पहले प्रकाशित किया था कि सेंटू की हत्या से हुआ था वेश्यावृति गिरोह का पर्दाफाश। उसमें सेंटू शेख बांग्लादेश से लड़कियों को भारत लाकर उनसे वेश्यावृति करवा रहा है। 

कम पैसे में बनाते थे दस्तावेज
पुलिस ने रंजीत और अफरोज दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच से पता चला कि जनताप्रिंट्स.साइट ने जन्म प्रमाण पत्र, मैट्रिकुलेशन प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, कोविड प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र सहित फर्जी दस्तावेज नाममात्र कीमतों पर बनाते थे। इन दस्तावेजों के लिए भुगतान मोहम्मद चांद के नाम से पंजीकृत एक नंबर से जुड़े पेटीएम क्यूआर कोड के जरिए किया गया था। 

ऐसे होता था काम
आरोपियों ने अपने आधार कार्ड  पूनम ऑनलाइन कंप्यूटर सेंटर, सेक्टर-5, रोहिणी, दिल्ली के माध्यम से बनवाए थे, जिसका मालिक साहिल सहगल है। उसके बाद सेक्टर 5, रोहिणी निवासी साहिल सहगल (26) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि मृतक सेन्टू शेख अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों ने उससे संपर्क किया था। साहिल ने फर्जी वेबसाइट जनता प्रिंट्स साइट का इस्तेमाल कर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र तैयार किए और उन्हें आधार कार्ड प्रोसेसिंग के लिए अपने सहयोगी रंजीत को भेजा। 

गिरोह का ऐसे पर्दाफाश हुआ
उपायुक्त चौहान ने बताया कि नवंबर में सेंटू शेख की हत्या हुई थी। उसके बाद पता लगा कि वह बांग्लादेश का नागरिक था। उसे अवैध रूप से दिल्ली लाया गया था। बांग्लादेशी लड़कियों से वेश्यावृति कराने व पैसे के विवाद में उसकी हत्या थी। शुरू में पुलिस ने स्वभाविक मौत की कार्रवाई की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मिदुल मियां (26), मिदुल मियां की पत्नी (20), फरदीन अहमद (24) और उसकी पत्नी फरदीन अहमद (24) को गिरफ्तार किया था। मूल रूप से बांग्लादेश के रहने वाले ये लोग दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे थे। 


चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जांच बढ़ी
चार लोगों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम ने जांच शुरू की तो पता लगा कि मृतक सेंटू शेख उर्फ राजा उन्हें किसी न किसी बहाने धमकाता रहता था। पूछताछ में पता चला कि ये आरोपी पिछले एक साल से नकली भारतीय पहचान पत्र से संगम विहार में रह रहे थे। सभी ने अपने बांग्लादेशी पहचान पत्र (चिप आधारित एनआईडी कार्ड) या जन्म प्रमाण पत्र दिखाया। सेन्टू शेख के घर से 21 आधार कार्ड, 4 वोटर आईडी कार्ड और 8 पैन कार्ड बरामद किए गए। ये बांग्लादेशियों के हैं। ऐसे में जांच फर्जी भारतीय दस्तावेज बनाने, अवैध आव्रजन और किसी गिरोह के शामिल होने की तरफ जांच बढ़ी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed