फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   disaster management program completes in gurgaon

गुड़गांवः आपदा प्रबंधन कार्यक्रम संपन्न

Thu, 25 Feb 2016 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 25 Feb 2016 05:47 PM IST
विज्ञापन
disaster management program completes in gurgaon

बृहस्पतिवार को नूंह स्थित जिला न्यायिक परिसर में मेवात प्रशासन और हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान, गुड़गांव के तत्वाधान में मेवात के लोगों को भविष्य में प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदाओं से बचाने के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एमएम धोंचक मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने अपने सभी सहयोगियों और कर्मचारियों से आपदा प्रबंधन कार्यक्रम का पूरा फायदा उठाने की अपील की।
विज्ञापन


नए सरपंचों की कार्यशालाएं आज से
मेवात के उपायुक्त केएम पांडुरंग शुक्रवार से जिले में खंडस्तर पर आयोजित होने वाले नव निर्वाचित सरपंचों के सम्मेलन में शामिल होंगे। हरियाणा सरकार ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी के माध्यम से सभी सरपंचों को इन सम्मेलनों के आयोजन की पूर्व सूचना भिजवा दी है। मेवात के एडीसी मनीराम शर्मा ने बताया कि इस सम्मेलन में बीडीपीओ आफिस पुन्हाना, 27 को फिरोजपुर झिरका, 28 को नगीना, 29 को नूंह और पहली मार्च को बीडीपीओ आफिस तावडू में बुलाया गया है। इस कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं की जानकारी के अलावा सभी पंचायतों के कार्यभार को संभालने के लिए सरपंचों को नए निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्तदान कैंप एक को
जिला रेडक्रॉस सोसायटी मेवात और उपायुक्त केएम पांडुरंग के कार्यालय की ओर से नूंह में संयुक्त तौर पर पहली मार्च को रक्तदान कैंप आयोजित किया जाएगा। मेवात रेडक्रॉस के डीटीओ हरेंद्र सिंह कुंडू ने बताया कि इस कैंप में लघु सचिवालय परिसर में काम करने वाले सरकारी कर्मचारी रक्तदान करेंगे।


मेवात के सैकड़ों वीएलई पंचकूला रवाना
मेवात में ई-सेवाओं को बढ़ावा देने में जुटे वीएलई देर शाम नूंह से पंचकूलाके इंद्र्रधनुष ऑडोटोरियम में होने वाले एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। मेवात से सैकड़ों से अधिक वीएलई इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की 108 सेवाओं के प्रशिक्षण की जानकारी लेने के लिए गए हुए हैं। इनको हरियाणा रोडवेज की दो बसों से पंचकूला ले जाया गया है। मेवात के ईडीएम मोहम्मद आरिफ ने बताया कि इस कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद हरियाणा सरकार की ओर से कॉमन सर्विस सेंटरों में उपलब्ध कराई जाने वाली 108 सेवाओं की लॉचिंग करने जा रहे हैं। इन सेवाओं का लाभ सभी लोगों को उपलब्ध कराने के लिए जरूरी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed