फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Director of Silver Line school in Ghaziabad allegedly commits suicide, Police begin investigation

गाजियाबाद: सिल्वर शाइन स्कूल के डायरेक्टर ने किया सुसाइड, परिजनों ने नहीं कराया पोस्टमार्टम

Fri, 01 Dec 2017 08:01 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 01 Dec 2017 08:01 AM IST
विज्ञापन
Director of Silver Line school in Ghaziabad allegedly commits suicide, Police begin investigation
प्रतीकात्मक तस्वीर

सिल्वर शाइन स्कूल के डायरेक्टर ने बुधवार को अपने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस के मुताबिक वह काफी दिनों से डिप्रेशन में थे। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।

विज्ञापन


अवंतिका फेज-2 में राजवीर शर्मा रहते हैं। उनके बेटे विकास वशिष्ठ (42) महिंद्रा एंक्लेव में सिल्वर शाइन नाम से स्कूल चलाते थे। वह स्कूल के डायरेक्टर भी थे। बुधवार दोपहर बाद विकास अपने घर पर ही थे। परिवार के लोगों से आराम करने की बात कहकर वह अपने कमरे में चले गए और अंदर से कुंडी लगा ली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- छुट्टी पर आए शिक्षक ने लगा ली फांसी, दस महीने पहले हुई थी शादी
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास के परिजनों ने कविनगर पुलिस को बताया कि कई घंटे बाद भी जब वह कमरे से नहीं निकले तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। विकास ने जब दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों को शक हुआ और उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर विकास फंदे से लटके हुए थे। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारा और कोलंबिया एशिया अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें- जहर खाकर युवती पहुंची थाने, एक हाथ में सुसाइड नोट और दूसरे में लिखा था दर्द

कविनगर एसएचओ समरजीत सिंह ने बताया कि विकास के परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी। देर शाम अस्पताल से मीमो थाने पहुंचा तो सुसाइड की जानकारी मिली। विकास के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह काफी दिनों से डिप्रेशन में थे। करीब एक महीना पहले वह नशा मुक्ति केंद्र भी गए थे। उन्होंने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। परिजनों ने लिखित में कहा है कि उन्हें इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed