{"_id":"5f6d59006940362e92526a9b","slug":"director-general-prisons-tihar-jail-sandeep-goel-tests-positive-for-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: तिहाड़ जेल महानिदेशक संदीप गोयल कोरोना संक्रमित, अधिकारियों ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: तिहाड़ जेल महानिदेशक संदीप गोयल कोरोना संक्रमित, अधिकारियों ने दी जानकारी
Fri, 25 Sep 2020 08:12 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 25 Sep 2020 08:12 AM IST
विज्ञापन
तिहाड़ जेल
- फोटो : PTI
दिल्ली में कोरोना की अधिक से अधिक जांच के साथ ही संक्रमण के मामलों में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। शुक्रवार सुबह तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने बताया कि जेल महानिदेशक संदीप गोयल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
जेल अधिकारियों ने 13 सितंबर को जो आंकड़े साझा किए थे। उनके अनुसार दिल्ली की जेलों में संक्रमण के 25 मामले थे जिनमें 20 जेल कर्मचारी शामिल थे। इससे करीब एक माह पहले दिल्ली जेल विभाग ने कहा था कि उनके तीन जेल परिसरों में कैदियों में संक्रमण का कोई मामला नहीं है।Director General (Prisons), Tihar, Sandeep Goel has tested positive for #COVID19: Tihar Jail officials, Delhi
— ANI (@ANI) September 25, 2020विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब है कि 21 अगस्त को दिल्ली जेल विभाग ने कहा था कि तिहाड़, रोहिणी और मंडोली जेल परिसरों में कोई भी कैदी संक्रमित नहीं है और जेलों में संक्रमण की स्थिति में सुधार हुआ है।