Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Directives issued for action on expressways to control pollution

Delhi NCR News: प्रदूषण नियंत्रण के लिए एक्सप्रेसवे पर कार्रवाई के दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
- सीएंडडी वेस्ट की अवैध डंपिंग पर दर्ज होगा मामला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में यह आदेश जारी किए। आयुक्त ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे को स्वच्छ बनाने को कहा।



निगमायुक्त ने एक्सप्रेसवे पर निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट (सीएंडडी वेस्ट) की अवैध डंपिंग बर्दाश्त न करने की बात कही। उन्होंने सीएंडडी वेस्ट डालने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए। एनएचएआई को प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी। राष्ट्रीय राजमार्गों का रखरखाव, स्वच्छता और हरियाली एनएचएआई की जिम्मेदारी है। अधिकारियों को अपने क्षेत्र में नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में कई विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। प्रदीप दहिया ने सभी विभागों को अपनी सड़कों का निरीक्षण कर उन्हें दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने एचएसआईआईडीसी को उद्योग विहार क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन




वायु गुणवत्ता सुधार के समन्वित प्रयास

अधिकारियों को सड़कों को धूल-मिट्टी, सीएंडडी वेस्ट और कचरे से मुक्त रखने के निर्देश मिले। प्रदूषण नियंत्रण के लिए सड़कों की सफाई के साथ अवसंरचना सुधार भी आवश्यक है। सभी विभागों को अपने अधिकार क्षेत्र की सड़कों को पूरी तरह पक्का कराने को कहा गया। इससे किनारों पर मिट्टी और धूल जमा नहीं होगी और यातायात सुचारु रहेगा। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के सिटी एक्शन प्लान के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सभी विभागों को मिलकर काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed