{"_id":"5dee2cd88ebc3e879b77e5eb","slug":"direct-bus-service-started-from-noida-to-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा से मुरादाबाद के बीच सीधी बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा से मुरादाबाद के बीच सीधी बस सेवा शुरू
Mon, 09 Dec 2019 04:45 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 09 Dec 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी परिवहन विभाग ने ग्रेटर नोएडा डिपो से रविवार को नोएडा से मुरादाबाद के बीच सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। सुबह छह बजे मुरादाबाद में विधायक रितेश गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर बस को नोएडा के लिए रवाना किया। 169 किलोमीटर लंबे रूट का किराया 193 रुपये होगा। जबकि, कुल 25 स्टॉपेज होंगे।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा डिपो के एआरएम लव कुमार ने बताया कि रविवार को मुरादाबाद के लिए सीधी बस सेवा शुरू हो गई है। फिलहाल, एक बस के साथ रूट का संचालन होगा। यह रूट नोएडा से शुरू होगा। दोपहर दो बजे बस ग्रेटर नोएडा से निकलेगी और तीन बजे नोएडा डिपो में पहुंचेगी।
विज्ञापन
नोएडा डिपो से साढ़े तीन बजे बस मुरादाबाद के लिए निकलेगी। रात नौ बजे बस मुरादाबाद पहुंच जाएगी। उन्होंने बताया कि अगले दिन सुबह छह बजकर दस मिनट पर बस मुरादाबाद से नोएडा के लिए निकलेगी। दोपहर सवा 12 बजे बस नोएडा पहुंचेगी। रूट में कुल 25 स्टॉपेज होंगे। रूट को ग्रेनो वेस्ट से भी जोड़ा गया है। बस ग्रेनो वेस्ट के किसान चौक से होकर गाजियाबाद के लाल कुंआ पहुंचेगी।
विज्ञापन