फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Digital arrest and interstate gang involved in fraud in the name of investment arrested

Delhi NCR News: डिजिटल अरेस्ट और निवेश के नाम पर ठगने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 09:15 PM IST
विज्ञापन
तीनों ठगों को लखनऊ से किया गिरफ्तार, बदल रहे थे ठिकाने
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। क्राइम ब्रांच के साइबर सेल ने डिजिटल अरेस्ट और निवेश के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर तीन ठगों को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। साइबर सेल के डीसीपी आदित्य गौतम ने बताया कि पहचान लखनऊ निवासी अरुण सैनी, विमलेश और मोहम्मद अबीद उर्फ मुबाशिर के रूप में हुई है। पुलिस को इन आरोपियों की तलाश थी और ये लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। पुलिस ने इन्हें लखनऊ के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करके गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी फर्जी पुलिस अधिकारी और सरकारी एजेंसी के नाम पर पीड़ित को कॉल करके उसे डराते-धमकाते थे। फिर फर्जी कानूनी कार्रवाई का भय दिखाकर मोटी रकम अपने फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर करवाते थे। इन्होंने कुछ समय पहले एक 71 वर्षीय महिला से कानून-प्रवर्तन एजेंसियों का अधिकारी बनकर 49 लाख रुपये की ठगी की थी। इस मामले में पुलिस अभी तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस जांच में सामने आया कि गरीब और बेरोजगार युवाओं को कुछ पैसे देकर आरोपित उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे। फिर इन खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम ट्रांसफर कराने में करते थे। जालसाज अरुण सैनी ने आठवीं तक पढ़ाई की है। वह ठगों को फर्जी खाते उपलब्ध कराता था। आरोपी विमलेश बीएससी का छात्र है। मोहम्मद अबीद उर्फ मुबाशिर बैंक खाते की किट ठगों तक पहुंचाता था। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article