फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   differently abled welfare schemes now can not be rigged

दिव्यांग कल्याण योजनाओं में अब नहीं हो सकेगी हेराफेरी

Sun, 27 Aug 2017 08:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 27 Aug 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
differently abled welfare schemes now can not be rigged
faridabad news

दिव्यांगों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में भ्रष्टाचार और दुरुपयोग रोकने के लिए सरकार अब यूनिक बायोमेट्रिक कार्ड जारी करेगी। आधार कार्ड की ही तरह इस कार्ड में दिव्यांग की पूरी जानकारी और अब विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ की जानकारी दर्ज होगी। बायोमेट्रिक कार्ड बनने से दिव्यांगजन एक ही योजना का लाभ कई बार नहीं ले सकेंगे और न ही विभिन्न स्तरों पर उनके नाम पर भ्रष्टाचार हो सकेगा।  

विज्ञापन


केंद्रीय सामाजिक कल्याण एवं अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांग जनों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाता है जिसका संचालन जिला की रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से होता है। इनमें दिव्यांगजनों के लिए ट्राइसाइकिल, कैलीपर्स, कृत्रिम अंग आदि प्रदान करना भी शामिल है। 
विज्ञापन


मंत्रालय को शिकायतें मिलीं कि दिव्यांगजन विभिन्न योजनाओं का लाभ कई कई बार ले लेते हैं। इसके लिए वह अलग-अलग राज्यों व अलग अलग जिलों में भी लाभ उठाने से बाज नहीं आते हैं। वहीं इन दिव्यांगजनों के नाम पर योजनाओं में भ्रष्टाचार करने की भी शिकायतें प्राप्त हुईं। जिस पर दिव्यांगजनों के लिए यूनिक आईडी कार्ड बनाने का निर्णय हुआ।  
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या होगा यूनीक दिव्यांग कार्ड में  
इन यूनीक दिव्यांग कार्ड को आधार कार्ड के फार्मेट में तैयार किया जाएगा। जिसमें संबंधित दिव्यांग की आंखों व हाथों के फिंगर प्रिंट्स लिए जाएंगे। कार्ड में कौन सा अंग किस दर्जे तक अक्रिय है इसकी भी जानकारी दर्ज होगी। पूरे देश में किसी भी दिव्यांग का एक ही यूनीक कार्ड होगा और भविष्य में किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए इस यूनीक कार्ड को जरूरी किया जाएगा।  
 
केंद्रीकृत होंगे यूनीक कार्ड के डेटा  
इस यूनीक कार्ड के डेटा केंद्रीकृत होंगे और मंत्रालय इसके लिए बनाए जा रहे पोर्टल पर सभी डेटा को अपलोड करेगा जो एक की द्वारा संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध होंगे। इस प्रकार किसी योजना का लाभ लेने के लिए ुव्यांग जन द्वारा नंबर देने पर पता चल जाएगा कि उन्होंने पहले लाभ लिया है अथवा नहीं।  

कार्ड से पता चलेगी दिव्यांगों की सही संख्या  
रेड क्रॉस सोसाइटी के अधिकारी का कहना है कि इस दिव्यांग कार्ड के बन जाने पर न केवल दिव्यांगों की सही जानकारी हमारे पास होगी, वहीं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने वालों की भी सही संख्या के बारे में पता चल सकेगा।  


हर साल इतने दिव्यांग लेते है योजना का लाभ 
वर्ष         दिव्यांग 
2014-15        599 
2015-16        605 
2017 मार्च तक     672 


जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव बीबी कथूरिया ने बताया कि जल्द ही यह योजना लागू होने वाली है। इससे विभाग के पास दिव्यांगो का सही डाटा हो पाएगा। और यह पता चलेगा कि पूरे जिले में कितने दिव्यांग है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed