{"_id":"b6bfda3f939fe21c918168cde0c5b9c8","slug":"dhoom-style-chase-car-thief-nabbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘धूम’ स्टाइल में पीछा कर दबोचा कार चोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘धूम’ स्टाइल में पीछा कर दबोचा कार चोर
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Mon, 24 Feb 2014 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसुंधरा से कार चोरी कर भागे चोर को मुरादनगर पुलिस ने ‘धूम’ स्टाइल में कई किलोमीटर पीछा कर दबोचा लिया। हालांकि वह ढाई घंटे तक पुलिस को चकमा देता रहा।
पकड़ा गया वाहन चोर असलम तारापुरी मेरठ का रहने वाला है। पहले दो बार दिल्ली से कार चोरी कर अमरोहा में 15-15 हजार में बेच चुका है। एसपी देहात ने सिपाहियों को पुरस्कार देने की घोषणा की है।
रविवार करीब सवा तीन बजे वसुंधरा से कार चोरी हो गई। कार मालिक राजेश भारद्वाज ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना वायरलेस पर प्रसारित हुई। सभी थानों की पुलिस सक्रिय हो गई।
ढाई घंटे इधर-उधर कार घुमाने के बाद करीब पौने छह बजे मोरटा के पास हाईवे-57 पीसीआर ने दबोचा। एसओ आरपी शर्मा ने बताया सिपाहियों मनीष और योगेंद्र ने कार को रोकने का इशारा किया, लेकिन चोर ने कार की रफ्तार बढ़ा दी। पीछा कर सिपाहियों ने कार को आयुध निर्माणी के पास ओवरटेक कर रोककर उसे पकड़ लिया।