{"_id":"6a4fe6afe064936fe807e6f0","slug":"dhbvn-has-released-a-whatsapp-number-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-113480-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीएचबीवीएन ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीएचबीवीएन ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह।
आम नागरिकों और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के कर्मचारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उपायुक्त ने लोगों से बिजली से जुड़े किसी भी संभावित खतरे की तुरंत सूचना देने की अपील की है। यदि कहीं टूटा बिजली का खंभा, झुकी या लटकती लाइन, खुला तार, क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर, करंट युक्त मीटर बॉक्स या अन्य विद्युत जोखिम दिखाई दे तो उसका फोटो, वीडियो, गूगल लोकेशन या निकटतम लैंडमार्क सहित विवरण कार्यकारी अभियंता (सुरक्षा) के व्हाट्सएप नंबर 8813999708 पर भेजें। सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी एसडीओ, जेई, फोरमैन और लाइन स्टाफ नियमित सुरक्षा निरीक्षण करेंगे तथा विद्युत परिसंपत्तियों का जीपीएस आधारित रिकॉर्ड रखा जाएगा। उपभोक्ता बिजली संबंधी शिकायतें टोल-फ्री नंबर 1912 या 1800-180-4334 पर भी दर्ज करा सकते हैं। साथ ही डीएचबीवीएन की सुरक्षा मैनुअल और जागरूकता वीडियो का व्यापक प्रचार भी किया जा रहा है।