दिव्यांग दलित नाबालिग से दरिंगदी, आरोपी बोला, किसी को बताया तो मार दूंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा कोतवाली क्षेत्र में दलित नाबालिग से घर में घुसकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया और फरार हो गया।
माता-पिता के लौटने पर पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
मूलरूप से खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव निवासी दलित परिवार कासना गांव में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। दंपति की 17 साल की बेटी पैरों से दिव्यांग है।
माता-पिता के घर आने पर आपबीती सुनाई
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता के पिता ने कहा है कि बुधवार सुबह वह अपनी पत्नी के साथ काम पर गया था। इसी बीच मूलरूप से बल्लभगढ़ निवासी पड़ोस में रहने वाला आरोपी लाला प्रजापति उर्फ पप्पू उनके घर में घुस आया।
आरोपी ने उनकी दिव्यांग बेटी से दुष्कर्म किया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने माता-पिता के घर आने पर आपबीती सुनाई। जिसके बाद वह पीड़िता को लेकर ग्रेटर नोएडा कोतवाली पहुंचे।
कोतवाली प्रभारी एसके भाटी ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।