{"_id":"6acd442458c7245a590aaf90","slug":"devotees-in-east-delhi-rejoice-at-the-birth-celebration-chants-of-victory-resound-following-the-slaying-of-tadka-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-158938-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: वोट चोरी के खिलाफ आप का प्रदर्शन, संजय सिंह-सौरभ भारद्वाज हिरासत में लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: वोट चोरी के खिलाफ आप का प्रदर्शन, संजय सिंह-सौरभ भारद्वाज हिरासत में लिए
विज्ञापन
-ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, बैलेट पेपर से चुनाव कराने और निष्पक्ष चुनाव आयुक्त चयन की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। वोट चोरी के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) का विरोध प्रदर्शन सोमवार को लगातार तीसरे दिन जारी रहा। जंतर-मंतर जाने के लिए निकले सांसद संजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस पर दुर्व्यवहार और बल प्रयोग के आरोप लगाते हुए आप नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, बैलेट पेपर से चुनाव कराने और चुनाव आयुक्तों के निष्पक्ष चयन की मांग दोहराई।
आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि देश में 13 करोड़ 37 लाख वोटों की चोरी हुई है। चुनाव आयुक्तों के चयन की प्रक्रिया भी निष्पक्ष होनी चाहिए, जिसमें सरकार का बहुमत न हो। उन्होंने केंद्र सरकार से प्रदर्शन के लिए रामलीला मैदान उपलब्ध कराने की मांग की।
प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा। भारद्वाज ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा वीडियो के साथ आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने दूसरी बार उनका गला घोंटने की कोशिश की। उन्होंने उपराज्यपाल से मामले की जांच कराने की मांग की। आप नेता गोपाल राय ने कहा कि जहां भी जगह मिलेगी, पार्टी आंदोलन और सत्याग्रह करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि एसआईआर रद्द करने, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।