फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Devotees gathered to worship the fourth form of Bhagwati.

Delhi NCR News: भगवती के चौथे स्वरूप की पूजा के लिए उमड़े श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:15 PM IST
सार

नई दिल्ली में नवरात्र महोत्सव के पांचवे दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। भक्तों ने मां कुष्मांडा की पूजा-अर्चना की और मंदिरों में विशेष अनुष्ठान हुए। माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण रहा।

विज्ञापन

विस्तार

नवरात्र महोत्सव के पांचवे दिन मंदिरों में सुबह से लगी लंबी कतारें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में नवरात्र महोत्सव का पांचवां दिन श्रद्धा और भक्ति के रंगों से सराबोर रहा। भक्तों ने शुक्रवार को मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की पूजा-अर्चना की। मान्यता है कि मां कुष्मांडा ब्रह्मांड की अधिष्ठात्री देवी हैं और उनके स्मरण मात्र से ही रोग, शोक और भय का नाश होता है। मां के दर्शन के लिए भक्त राजधानी के मंदिरों में सुबह से ही एकत्र होने लगे। राजधानी के सभी मंदिरों में दोपहर तक लंबी कतारें लगी रही।
नवरात्र महोत्सव के पांचवे दिन राजधानी के घर-घर में मां की विशेष पूजा और अनुष्ठान हुए। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर परिवार के साथ हवन और आरती का आयोजन किया। घरों में मां की प्रतिमा और कलश के साथ पारंपरिक मंत्रोच्चार गूंजते रहे। वहीं, मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। झंडेवाला माता मंदिर, कालकाजी मंदिर और छतरपुर मंदिर जैसे विख्यात शक्ति पीठों में दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारें लगीं। भक्त फूल-मालाओं और नारियल के साथ मां के चरणों में नतमस्तक हुए। मंदिरों का पूरा परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

मंदिर प्रबंधन की ओर से विशेष सजावट और सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। रंग-बिरंगी रोशनी, पुष्पमालाओं और धार्मिक झांकियों से मंदिर का वातावरण और भी आस्था से भरा नजर आया। मंदिरों में सुबह आरती और दुर्गा सप्तशती के पाठ से दिन की शुरुआत हुई। दोपहर और शाम को विशेष अनुष्ठान व भजन-कीर्तन आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कई भक्तों ने इस अवसर पर गरीबों के बीच भोजन और प्रसाद वितरण भी किया। वहीं, श्रद्धालुओं ने मां कुष्मांडा से सुख-समृद्धि, निरोगी काया और परिवार में शांति की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed