फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   development work starts at faridabad

करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी

Mon, 16 Mar 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 16 Mar 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
development work starts at faridabad

फरीदाबाद के नगर निगम कार्यालय में सोमवार को वित्त एवं संविदा समिति की बैठक हुई। मेयर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 19 करोड़ 26 लाख 61 हजार रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी प्रदान की गई। यह रकम सिर्फ चार वार्डों के लिए है। इससे पार्षद चुनाव में इनके मौजूदा पार्षदों को ऑक्सीजन मिलेगी, क्योंकि लंबे समय से पैसे के अभाव में विकास कार्यों की फाइलें पास नहीं हो रही थीं। एस्टीमेट तैयार कर व फंड स्वीकृति के लिए राज्य सरकार के पास भेजा जाएगा। सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद विकास कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे।

विज्ञापन


बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर के प्रत्येक वार्ड का सौंदर्यीकरण सुनिश्चित किया जाएगा। क्षेत्र की प्रमुख सड़कें, लाइट, पार्क  व सफाई आदि का प्रबंध दुरुस्त किया जाएगा। यदि कहीं पर किसी प्रकार की छोटी-मोटी मरम्मत की आवश्यकता है तो वह शीघ्र पूरा किया जाए। बैठक में मेयर अशोक अरोड़ा, सीनियर डिप्टी मेयर मुकेश शर्मा, डिप्टी मेयर राजेंद्र भामला, पार्षद देवेंद्र पहलवान, कार्यकारी अभियंता रामप्रकाश, रमेश बंसल, वित्त नियंत्रक आनंद स्वरूप वर्मा और लेखा अधिकारी विशाल कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैठक में तीनों मेयरों ने शहर में सफाई व्यवस्था और सीवेज जाम की समस्या को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। मेयर अशोक अरोड़ा ने कहा कि धनाभाव के चलते बड़े विकास संभव नहीं है। इसलिए ज्यादातर वार्डों में मरम्मत कार्य ही हो पाएंगे। सरकार से ग्रांट आने के बाद ही बड़े विकास कार्यों को मंजूरी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वार्डों की बदलेगी सूरत
-वार्ड-31 के तिगांव रोड से बोहरा पब्लिक स्कूल तक आरएमसी सड़क निर्माण के लिए 89.80 लाख।
-वार्ड-31 में सेक्टर के बाहरी रोड के सीमेंटेड निर्माण के लिए 54.59 लाख रुपये की स्वीकृति।
-वार्ड-32 बल्लभगढ़ के अंतर्गत अग्रसेन चौक से मिल्क प्लांट रोड तक आरएमसी सड़क निर्माण के लिए 97.29 लाख।
-वार्ड-32 और 33 के अंतर्गत आने वाले अंबेडकर चौक से बाईपास रोड सेक्टर-3 डिस्पोजल तिगांव रोड को आरएमसी बनाने के लिए 643.89 लाख रुपये की मंजूरी।
-वार्ड-34 के अंतर्गत मोहना प्वाइंट से शाहपुरा रोड बाया ऊंचा गांव रबड़ी फैक्ट्री तक आरएमसी सड़क निर्माण के लिए 177.92 लाख।
-वार्ड-34 के ही अंतर्गत आने वाले ऊंचा गांव चुंगी से मोहना रोड बल्लभगढ़ आरएमसी सड़क निर्माण के लिए 863.12 लाख रुपये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed