फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Destruction of 24 houses in Kant Enclave Faridabad started

फरीदाबाद: कांत इंक्लेव में तोड़फोड़ शुरू, पूर्व क्रिकेटर रमन लाम्बा समेत कई हस्तियों के मकान ध्वस्त

Sat, 17 Aug 2019 05:45 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: Prachi Priyam Updated Sat, 17 Aug 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
Destruction of 24 houses in Kant Enclave Faridabad started
कांत एंक्लेव में मकान ढहाए - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से सटे फरीदाबाद के अरावली क्षेत्र में मानकों को दरकिनार कर बसाए गए कांत इंक्लेव में शनिवार को फिर से तोड़फोड़ शुरू की गई। कांत इंक्लेव में पूर्व क्रिकेटर रमन लाम्बा समेत कई बड़ी हस्तियों के मकान हैं। 

विज्ञापन


टीम ने पूर्व क्रिकेटर स्वर्गीय रमन लाम्बा के मकान से इस अभियान की शुरुआत की गई। प्राधिकरण, प्रशासन व पुलिस की पांच टीमें यहाँ बने कुल 24 माकानों को ध्वस्त करने में जुटी हुई है। बार-बार बारिश के खलल के बाद भी निर्माण को गिराने का काम लगातार चल रहा है। एक एक मकान को गिराने के लिए 2 से 3 जेसीबी का उपयोग किया जा रहा है। अगले दो दिनों तक सभी निर्माण को गिराने का लक्ष्य रखा गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कांत एंक्लेव में 18 अगस्त, 1992 के बाद बने अवैध निर्माण को 31 जुलाई तक ढहाने का आदेश दिया था। जस्टिस अरुण मिश्रा और जस्टिस दीपक गुप्ता की पीठ के समक्ष हरियाणा सरकार की ओर से पेश वकील ने कहा कि 30 अवैध निर्माण को ढहाया जा चुका है। 24 निर्माणों को ढहाया जाना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने कांत एंक्लेव में बने अवैध निर्माण गिराने के आदेश को लेकर अनुपालन रिपोर्ट पेश करने को कहा है। इस मामले की अगली सुनवाई 24 अगस्त को होगी। 

क्या है कांत एंक्लेव का मामला?

कांत एंक्लेव में ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट का लाइसेंस वर्ष 1974 में दिया गया था। बिल्डर ने यहां छोटे बड़े करीब 1600 प्लॉट काटे थे। वर्ष 1992 मेें सरकार ने इस जमीन को पीएलपीए के दायरे में शामिल कर लिया था। सामाजिक कार्यकर्ता एमसी मेहता ने संरक्षित क्षेत्र बताते हुए कांत एंक्लेव सहित काफी बड़े क्षेत्र को खाली करवाने की याचिका सर्वोच्च न्यायालय में दायर की थी।

यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed