फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Despite the increased number of children school are closed.

बच्चों की संख्या बढ़ने के बावजूद बंद हो रहे स्कूल

Tue, 08 Sep 2015 01:41 PM IST
विनोद डबास/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विनोद डबास/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 08 Sep 2015 01:41 PM IST
विज्ञापन
Despite the increased number of children school are closed.

दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने 10 स्कूल बंद करने का फैसला किया है। इन स्कूलों को बंद करने के पीछे बच्चों की संख्या पर्याप्त नहीं होने का तर्क दिया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा नगर निगम के स्कूलों के स्वरूप में परिवर्तन होना भी आरंभ हो गया है। इस वर्ष बालक व बालिकाओं के स्कूलों की संख्या बढ़ी है और सह शिक्षा स्कूलों की संख्या में कमी हुई है।
विज्ञापन


दक्षिण दिल्ली नगर निगम के 589 स्कूलों में इस वर्ष बच्चों की संख्या करीब नौ हजार बढ़ी है। गत वर्ष दो लाख 84 हजार बच्चे पढ़ते थे, जबकि इस वर्ष दो लाख 93 हजार बच्चे पढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्ष से बढ़ी है बच्चों की संख्या

Despite the increased number of children school are closed.

उधर, नगर निगम ने आरकेपुरम सेक्टर-एक और पांच, इंडियन एयर लाइंस कॉलोनी, पुष्प विहार सेक्टर-चार, कालकाजी के ब्लॉक, तैमूर नगर, राजनगर, पालम एंक्लेव, सेवा नगर और चिराग दिल्ली स्थित स्कूल बंद करने का फैसला किया है। इन स्कूलों का सुबह वाली पाली में विलय किया जाएगा।

इस संबंध में मंगलवार को स्थायी समिति की बैठक में आयुक्त की ओर से प्रस्ताव लाया जा रहा है। समिति अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा का कहना है कि यह स्कूल बंद करने से बच्चों की शिक्षा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसके अलावा अभिभावकों को भी दिक्कत नहीं होगी।

दूसरी ओर नगर निगम के सह शिक्षा स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ने के चलते के स्कूलों के स्वरूप में भी परिवर्तन होने का सिलसिला शुरू हो गया। गत वर्ष 275 सह शिक्षा स्कूल थे।

जबकि इस वर्ष इन स्कूलों की संख्या 209 है। बाल स्कूल 32 बढ़ गए, जबकि बालिका स्कूल 34 बढे़ हैं। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष बाल और बालिकाओं की संख्या में साढ़े चार-चार हजार की बढ़ोत्तरी हुई है। इसके चलते 66 स्कूलों का स्वरूप बदल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed