{"_id":"5ac257244f1c1bb9618b524f","slug":"desealed-a-sealed-shop-to-rescue-a-kitten-at-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सील हो चुकी एक दुकान को डीसील करना पड़ा, कारण बना बिल्ली का बच्चा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सील हो चुकी एक दुकान को डीसील करना पड़ा, कारण बना बिल्ली का बच्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 03 Apr 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
kitten rescue
लाजपत नगर स्थित अमर कॉलोनी में अवैध निर्माण चलते सील हो चुकी एक दुकान सोमवार की सुबह डीसील करना पड़ा। दरअसल दुकान में बिल्ली का बच्चा फंसा हुआ था और उसे निकालने के लिए दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने दुकान को डीसील कर दिया, लेकिन बच्चा निकालने के बाद नगर निगम ने दोबारा दुकान सील कर दी।
विज्ञापन
अमर कालोनी में बिल्ली का बच्चा फंसने की घटना मार्केट के प्रधान विजय तनेजा की दुकान में हुई। यहां करीब चार सौ दुकान सील है और इस कारण उनके मालिक परेशान है। कुछ दुकानदार रात को अपनी दुकानों के बाहर घूमते रहते हैं।
विज्ञापन
सोमवार तडक़े सुबह दो बजे घूम रहे दुकानदारों को दुकान के अंदर बिल्ली के बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। इस बारे में दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी, मगर पुलिस बिल्ली के बच्चे को बाहर नहीं निकाल सकी।
विज्ञापन
इसी बीच स्थानीय पार्षद अभिषेक दत्त ने नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क साधा और उन्होंने कुछ देर के लिए दुकान को डीसील कर दिया और बिल्ली का बच्चा बाहर निकालकर दुकान दोबारा सील कर दी।
इसके बाद दुकानदारों ने बिल्ली के बच्चे को उसकी मां के पास पहुंचा दिया। नगर निगम के अधिकारियप्तों का कहना है कि ऐसे मामलों में दुकान को डीसील किया जा सकता है।