दिल्ली पर आफत, गर्मी में छूटेंगे पसीने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रति वर्ष आठ प्रतिशत के सरचार्ज का मुआयना किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर इसमें मामूली बदलाव भी किया जा सकता है। हालांकि, आठ प्रतिशत का सरचार्ज वित्त वर्ष 2012-13 से लिया जा रहा है।
आयोग ने बिजली वितरण कंपनी यमुना और राजधानी पावर लिमिटेड का पुराना घटाना 5641 करोड़ व टीपीडीडीएल का 2359 करोड़ रुपये स्वीकार किया है। आयोग के चेयरमैन पीडी सुधाकर का कहना है कि पुराने घाटे की वसूली नहीं होने की वजह से कंपनी पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है।
इसकी वजह से बैंक कंपनियों को लोन देने से भी मना कर रहे हैं। इसी वजह से वितरण कंपनी उत्पादन कंपनियों को बिजली खरीद की रकम भी नहीं चुका पा रही हैं। आयोग ने आठ प्रतिशत का सरचार्ज अगले आठ साल तक लेने का फैसला किया है।
बिजली उपभोक्ताओं को डीईआरसी ने दिया झटका
दिल्ली की तीनों बिजली वितरण कंपनियों के पुराने घाटे को पाटने के लिए दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (डीईआरसी) ने अगले आठ वर्ष तक आठ प्रतिशत सरचार्ज लगाने का निर्णय लिया है।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि वित्त वर्ष 2014-15 में घोषित होने वाले टैरिफ में सरचार्ज देने की घोषणा कर दी जाएगी।
दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (डीईआरसी) ने तीनों बिजली कंपनियों के 8000 करोड़ रुपये के पुराने घाटे को पाटने के लिए आठ वर्ष तक आठ प्रतिशत का सरचार्ज लगाने का फैसला लिया है।