फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DERC raises power tarrif in delhi despite aap government restriction

दिल्ली वालों को लगा करंट, बिजली हुई महंगी

Sat, 13 Jun 2015 09:38 AM IST
Updated Sat, 13 Jun 2015 09:38 AM IST
विज्ञापन
DERC raises power tarrif in delhi despite aap government restriction

आप सरकार की सख्ती और सीएजी ऑडिट के बाद भी दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (डीईआरसी) ने बिजली कीमत बढ़ाने की घोषणा कर दी।

विज्ञापन


आयोग ने पावर परचेज एडजस्टमेंट कॉस्ट (पीपीएसी) के नाम पर टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड में चार, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद इलाके में पांच, यमुना और राजधानी पावर लिमिटेड इलाके में छह-छह फीसदी बिजली कीमत बढ़ाने की घोषणा की है।

बढ़ी हुई कीमत सोमवार से प्रभावी हो जाएंगी, जो अगले वर्ष मार्च तक प्रभावी रहेंगी। जुलाई माह तक वित्त वर्ष 2015-16 के लिए भी बिजली कीमत तय होनी है। इसकी प्रक्रिया भी चल रही है।

विज्ञापन

बढ़ी बिजली की दरें हो सकती हैं कम

DERC raises power tarrif in delhi despite aap government restriction

दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग के चेयरमैन पीडी सुधाकर ने बताया कि अपिलेंट ट्रिब्यूनल के फैसले के आधार पर तय समय सीमा में बिजली कीमत बढ़ाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि बिजली वितरण कंपनियों का तीन तीमाही से पीपीएसी बकाया था।

इसी वजह से वर्तमान पीपीएसी अगले तीन तीमाही तक के लिए किया गया है, जो मार्च 2016 तक लागू रहेगा। चेयरमैन ने कहा कि डिस्कॉम्स की ओर से 20 फीसदी तक बिजली कीमत बढ़ाने की मांग की गई थी, लेकिन सभी दस्तावेज और फ्यूल चार्ज को देखते हुए चार से छह फीसदी पीपीएसी बढाने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी उपभोक्ता अथवा संस्था को बढ़े पीपीएसी से आपत्ति है तो वह इस फैसले के खिलाफ अपिलेंट ट्रिब्यूनल में अपील कर सकता है। बता दें कि इससे पहले भी आयोग ने 13 नवंबर-14 को पीपीएसी के नाम पर बिजली कीमत बढ़ाई थी, लेकिन दूसरे ही दिन अपने फैसले को वापस ले लिया था।

बढ़ोतरी पर सरकार ने जताई आपत्ति

DERC raises power tarrif in delhi despite aap government restriction

दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि डीईआरसी के फैसले से सहमत नहीं हैं। सरकार आयोग से आग्रह करेगा कि इस फैसले पर पुनर्विचार करे।

आयोग की ओर से पीपीएसी तय किये जाने पर सरकार कानूनी सलाह भी लेगी और आयोग को लिखित में आपत्ति भी दर्ज कराएगी। जैन ने कहा कि जब तक बिजली कंपनियों की ऑडिट रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक आयोग को बिजली कीमत बढ़ाने पर निर्णय नहीं लेना चाहिए था।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बिजली कंपनियों के कामकाज में कई खामियां है उसके जड़ तक पहुंचना जरूरी है, तभी समस्या का समाधान निकल पाएगा।

विज्ञापन

ऐसे होगा असर

DERC raises power tarrif in delhi despite aap government restriction

यदि कोई उपभोक्ता 200 यूनिट बिजली खपत करता है और प्रति यूनिट बिजली की कीमत चार रुपये है तो उसे 200 यूनिट के 800 रुपये की जगह पांच प्रतिशत पीपीएसी चार्ज के साथ 840 रुपये चुकाने होंगे।

इसके अलावा पहले की तरह ही फिक्स चार्ज 40 से 100 रुपये, पुराने घाटे को कम करने के लिया जाने वाला 8 फीसदी का सरचार्ज और इलेक्ट्रीसिटी टैक्स के नाम पर पांच फीसदी चार्ज किया जाता है। ये सभी रकम एनर्जी चार्ज पर लगाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed