फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Deputy CM says officials proving me liar CM said matter is serious

दिल्लीः उप मुख्यमंत्री बोले अधिकारी मुझे झूठा बता रहे हैं, मुख्यमंत्री ने कहा मामला गंभीर

Fri, 01 Mar 2019 12:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 01 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM says officials proving me liar CM said matter is serious
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया - फोटो : SELF

दिल्ली विधानसभा में बजट पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार के अधिकारी उन्हें झूठा साबित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मसले को बेहद गंभीर बताया है। 

विज्ञापन


साथ ही अधिकारियों को समन करने को कहा है।  विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने मामले की जांच के लिए विधानसभा की एक विशेष कमेटी के गठन का एलान किया। कमेटी इस मसले की जांच कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन



दरअसल, मनीष सिसोदिया 2015 व 2019 के बीच सरकारी स्कूलों में आए बदलाव पर विधानसभा में करीब चार मिनट की एक वीडियो क्लिप दिखा रहे थे। क्लिप खत्म होने के बाद सिसोदिया ने कहा कि वह इसे पूरी दिल्ली को दिखाना चाहते थे। लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सवाल किया कि वह कैसे मान लें कि जहां मंत्री गए थे, वह सरकारी स्कूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो को सही कैसे माना जाए। सिसोदिया ने भावुक होते हुए कहा कि वह चार साल से पागलों की तरह स्कूलों को ठीक करने के लिए स्कूल-स्कूल घूम रहे हैं, जबकि अधिकारी उन्हें ही झूठा बता रहे हैं।

मनीष सिसोदिया की बात खत्म होते ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मामला काफी गंभीर है। इस मामले में अधिकारियों को तलब  किया जाना चाहिए। इसके बाद विधान सभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा कि कोई अधिकारी अपने मंत्री को कैसे कह सकता है कि मंत्री झूठ बोल रहे हैं। 

इसके लिए सदन एक विशेष कमेटी का गठन करने जा रहा है। इसके सदस्यों की जल्द घोषणा होगी। कमेटी पूरे मसले की जांच कर सदन का रिपोर्ट सौंपेगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।


वित्तीय वर्ष 2019-20 का बजट पास

बजट पर चर्चा खत्म होने के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सदन में वित्तीय वर्ष 2019-20 के  बजट को पास करने का प्रस्ताव सदन में पास किया। सदस्यों ने इसे ध्वनि मत से पास कर दिया। इसके बाद विधान सभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने विधान सभा सत्र को अनिश्चितकाल तक स्थगित करने की घोषणा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed