फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Deputy Chief Minister Manish Sisodia said, it is necessary to change the course with time

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, वक्त के साथ पाठ्यक्रमों में बदलाव जरूरी

Sat, 12 Sep 2020 04:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली     
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली      Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 12 Sep 2020 04:55 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister Manish Sisodia said, it is necessary to change the course with time
रजोकरी स्थित पॉलिटेक्निक में सिसोदिया... - फोटो : अमर उजाला

स्किल सेक्टर में बड़े बदलाव की तैयारी के मदेनजर दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को द्वारका और रजोकरी स्थित पॉलिटेक्निक का दौरा किया।

विज्ञापन


कोर्सेज व आवश्यकताओं की जानकारी लेते हुए उन्होंने संस्थानों में बाजार की जरूरतों के मुताबिक बदलाव के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वक्त के साथ कोर्सेज में बदलाव जरूरी है। उन्होंने मार्केट की मांग के अनुरूप कौशल विकास करके दिल्ली और देश की इकोनॉमी को आगे बढ़ाने पर बल दिया।
विज्ञापन


द्वारका स्थित इंटीग्रेटेड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजीए वल्र्ड क्लास सेंटर व रजोकरी प्रोद्योगिकी संस्थान के प्रिंसिपल ने उपमुख्यमंत्री को प्रेजेंटेशन के माध्यम से वर्तमान पाठ्यक्रम की जानकारी दी गई। इस अवसर पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि दुनिया भर में तकनीक का तेजी से विकास हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योग जगत को अत्याधुनिक तकनीक से लैस मैनपावर की जरूरत है। इसलिए हमें अपने कोर्सेस में लचीलापन लाना होगा जिससे कि कोर्सेज में कोई भी बदलाव करके मार्केट की जरूरत को पूरा कर सकें।


उपमुख्यमंत्री की ओर से दिल्ली स्थित सभी आइटीआइए पोलिटेकनिक और कौशल विकास केंद्रों का दौरा करके सबसे सुझाव लिए जा रहे हैं। जिससे कि कौशल विकास और उद्यमिता के क्षेत्र में विश्व स्तरीय संस्थान स्थापित किए जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed