फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Deputy Chief Minister Manish Sisodia inaugurated 1200 meter long Benito Juarez Underpass in Delhi

Benito Juarez Underpass: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बेनिटो जुआरेज अंडरपास का किया लोकार्पण, जानें इसकी खूबियां-फायदे

Sat, 02 Jul 2022 09:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 02 Jul 2022 09:45 PM IST
सार

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 1200 मीटर लंबे बेनिटो जुआरेज अंडरपास का लोकार्पण किया। जिससे एनसीआर के लोगों को फायदा होगा। यह अंडरपास इंजीनियरिंग का बेहतर नमूना है। यह वाई शेप में बनाया गया है। इसके शुरू होने से दिल्ली से गुरुग्राम के बीच सफर करने वालों को जाम से छुटकारा मिलेगा। साथ ही दिल्ली वालों का 2181 लीटर ईंधन बचेगा और 5.11 टन कार्बन डाईआक्साइड गैस का उत्सर्जन भी कम होगा। 

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Manish Sisodia inaugurated 1200 meter long Benito Juarez Underpass in Delhi
Benito Juarez Road Underpass - फोटो : @msisodia/Twitter

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बड़ी सौगात मिली है। बेनिटो जुआरेज अंडरपास को औपचारिक रूप से जनता की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 1200 मीटर लंबे इस अंडरपास का लोकार्पण किया। इस अंडरपास के शुरू होने से दिल्ली-गुरुग्राम के बीच सफर करने वाले लाखों लोगों को इसका फायदा मिलेगा। ट्रैफिक जाम में न उलझने से समय की बचत होगी। इस मौके पर सिसोदिया ने कहा कि यहां रोजाना ट्रैफिक के कारण व्यर्थ जाने वाले 2181 लीटर ईंधन की बचत होगी और रोजाना 5.11 टन कार्बन डाई आक्साइड गैस का उत्सर्जन कम होने से प्रदूषण भी कम होगा। ईंधन बचने से हर साल 18 करोड़ रुपयों की बचत होगी।

विज्ञापन

इस अंडरपास से दक्षिणी दिल्ली में रहने वालों को ट्रैफिक से होने वाली परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। राव तुला राम (आरटीआर) मार्ग, रिंग रोड और धौला कुआं पर ट्रैफिक का भार कम होगा। अभी गुरुग्राम व एयरपोर्ट की ओर से एम्स, मोतीबाग व मध्य दिल्ली जाने के लिए धौलाकुआं से होकर आना-जाना पड़ता है। अंडरपास शुरू होने के बाद ये लोग सीधे आउटर रिंग रोड होते हुए बीजे मार्ग और वहां से अंडरपास होते हुए एम्स या मोती बाग की तरफ जा सकेंगे। सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की जनता ने एमसीडी में मौका दिया तो उसके अधीन आने वाली सड़कों को भी बेहतर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंडरपास को वाई शेप में किया गया है तैयार

बेनिटो जुआरेज अंडरपास इंजीनियरिंग का बेहतर नमूना है। इस अंडरपास को वाई शेप में तैयार किया गया है। इससे न केवल आसपास के लोगों को बल्कि दिल्ली व गुरुग्राम के बीच सफर करने वाले लाखों लोगों को भी फायदा होगा। धौलाकुआं, सरदार पटेल मार्ग सहित एयरपोर्ट के बीच सुबह-शाम होने वाले ट्रैफिक जाम में लोग नहीं उलझेंगे। अंडरपास दुर्गा बाई देशमुख साउथ कैंपस मेट्रो स्टेशन से वाई शेप में दो दिशाओं में बनाया गया है। एक हिस्सा सैन मार्टिन रोड और दूसरा रिंग रोड पर निकला है। इससे धौलाकुआं पर ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा। एक हिस्से के रूप में सैन मार्टिन मार्ग और बेनिटो जुआरेज मार्ग पर अंडरपास के दो हिस्सों को जोड़ने वाला एक 670 मीटर स्काईवॉक भी बनाया गया है।

विज्ञापन

एक नजर में अंडरपास के बारे में जानें

  •  143.78 करोड़ रुपये की कीमत से 1200 मीटर लंबा अंडरपास तैयार हुआ है। 
  •  वाई शेप में बने अंडरपास में दो लेन हैं।
  •  मानसून के दौरान अंडरपास में पानी नहीं भरेगा। 
  •  खूबसूरती को बढ़ाने के लिए दीवारों व छत पर आर्टवर्क  
  •  बरसाती पानी को रोड से अंडरपास में आने से रोकने के लिए रोड हम्प डिजाइन
  •  बेहतर रोशनी के लिए एलईडी स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था।

अंडरपास से लोगों को लाभ

  •  प्रतिदिन दो से तीन लाख लोगों को ट्रैफिक से मिलेगा निजात
  •  रोजाना लगभग 3624 मैनऑवर की होगी बचत।
  •  बीजे मार्ग से अंडरपास के रास्ते सैन मार्टिन मार्ग व एयरपोर्ट की तरफ रिंग रोड पर जाना आसान।
  •  अंडरपास से एयरपोर्ट की ओर से आने वाले वाहनों को रिंग रोड पर राव तुलाराम फ्लाईओवर के नीचे लगने वाले जाम से मिलेगी राहत। 
  •  एयरपोर्ट की ओर से आकर यहां दाहिने मुड़ने वाला यातायात बीजे मार्ग से अंडरपास से सैन मार्टिन मार्ग होते हुए सुविधापूर्ण तरीके से निकल जाएगा। 
  •  राव तुलाराम फ्लाईओवर के नीचे के यातायात को भी कम किया जा सकेगा।
  •  ऊपर स्काईवॉक है जो बीजे मार्ग से साउथ कैंपस मेट्रो स्टेशन को जोड़ेगा।
  •  सत्या निकेतन मार्ग को फुटओवर ब्रिज से जोड़ेगा।
  •  धौला कुआं चौराहे पर ट्रैफिक लोड में कम से कम 25 प्रतिशत की होगी कमी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed