फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Deputy Chief Minister Manish Sisodia claimed said BJP leaders did not find fault in Kejriwal model

Manish Sisodia: उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया दावा, कहा- केजरीवाल मॉडल में भाजपा नेताओं को नहीं मिली खामी

Fri, 01 Jul 2022 04:44 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 01 Jul 2022 04:44 AM IST
सार

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि गुजरात भाजपा नेता  दो दिनों तक दिल्ली में घूमने के बाद भी  हमारे विद्यालयों एवं मोहल्ला क्लीनिक में कोई खामी नहीं निकाल पाए। उन्होंने कहा कि देश-विदेश के प्रतिनिधि दिल्ली आकर सरकार के कामों को देख चुके हैं। सबने कामों की तारीफ भी की है।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Manish Sisodia claimed said BJP leaders did not find fault in Kejriwal model
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि सरकारी मोहल्ला क्लीनिक एवं विद्यालयों के निरीक्षण के लिए दिल्ली आया गुजरात भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल शासन के केजरीवाल मॉडल में कोई खामी नहीं खोज पाया। 

विज्ञापन


दो दिन तक पूरी दिल्ली घूमने के बावजूद वह किसी भी सरकारी स्कूल या मोहल्ला क्लीनिक में कमी नहीं निकाल पाए। आखिर में एनजीटी के आदेश के तहत एक बंद मोहल्ला क्लीनिक और एक स्कूल के स्टोर रूम के सामने फोटो खिंचवा ली।
विज्ञापन


दिल्ली सचिवालय में मीडिया से बात करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि गुजरात से भारतीय जनता पार्टी का यह प्रतिनिधिमंडल ‘दिल्ली मॉडल’ देखने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचा था। सिसोदिया के मुताबिक, ‘हमें यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि दो दिनों तक दिल्ली में घूमने के बाद भी वे हमारे विद्यालयों एवं मोहल्ला क्लीनिक में कोई खामी नहीं निकाल पाए। उन्होंने उत्तर-पूर्व दिल्ली में एक मोहल्ला क्लीनिक के बाहर की तस्वीर ली ताकि यह दर्शाया जा सके कि यह बंद था, जबकि वह क्लीनिक एनजीटी के आदेश के चलते लंबे समय से बंद है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सीखने के लिए दूसरे राज्यों में जाने को अच्छी पहल बताया। सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली सरकार ने उन सबका स्वागत करती है। देश-विदेश के प्रतिनिधि दिल्ली आकर सरकार के कामों को देख चुके हैं। सबने कामों की तारीफ भी की है। यह बेहद गर्व है कि आज देश में शिक्षा व स्वास्थ्य पर चर्चा कर राज्य सरकारें एक दूसरे के काम से सीखने का प्रयास कर रहे हैं। जल्द ही दिल्ली की टीम गुजरात विजिट करेगी और उनके स्कूल-अस्पताल देखेगी। एक दूसरे के काम से प्रेरणा लेकर, हम देश को तरक्की की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सफल होंगे।

भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं : सीबीआई की तरफ से डीटीसी के एक अधिकारी को गिरफ्तार किए जाने से जुड़े सवाल पर सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेगी। सरकार की नीति भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से रोक लगाने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed