{"_id":"c474fcae705ae2a4f91695b32d56b3f1","slug":"deposited-in-the-bank-did-not-cut-staff-accounts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम ने कर्मचारियों के साथ किया धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम ने कर्मचारियों के साथ किया धोखा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 12 Jan 2015 01:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने कर्मचारियों की लोन किस्त का पैसा तो सैलरी से काट लिया, लेकिन बैंक खातों में जमा नहीं किया। बैंक ने अतिरिक्त ब्याज का नोटिस कर्मचारियों को थमाया तो लापरवाही का यह मामला सामने आया।
विज्ञापन
कर्मचारियों की शिकायत पर महापौर तेलूराम कांबोज ने नगर आयुक्त को जांच कराने और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
निगम कर्मचारी लोकेश, आनंद कुमार, धर्मवीर, ब्रह्मसिंह, देवेंद्र, गफ्फार, अजय कुमार, प्रेमपाल ने महापौर से शिकायत कर कहा है कि उन्होंने सहकारी बैंक से लोन ले रखा है।
विज्ञापन
इसकी किस्त उनके वेतन से नगर निगम द्वारा काट ली जाती है, लेकिन बैंक में समय से नहीं पहुंचाई जा रही। किस्त लेट होने पर बैंक पेनाल्टी लगा रहा है। कई लोगों को नोटिस भी मिले हैं।
विज्ञापन
यह पेनाल्टी कर्मचारियों को देनी पड़ रही है। उन्होंने वेतन से काटी जा रही किस्त समय पर बैंकों में भेजे जाने की मांग की है। महापौर तेलूराम कांबोज ने प्रकरण की जांच और कार्रवाई के लिए नगर आयुक्त व लेखाधिकारी को निर्देश दिए हैं।